-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shalarth Id Scam Clerks Of 2 Schools Arrested By Sit Ninave Brothers
शालार्थ ID घोटाला: 2 स्कूलों के लिपिक SIT की गिरफ्त में, निनावे बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया
- Written By: प्रिया जैस
Shalarth ID Scam: नागपुर में शालार्थ आईडी घोटाले के सामने आने के बाद से गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है। इस मामले में अब पुलिस ने 2 लिपिकों को गिरफ्त में लिया है।

एसआईटी की गिरफ्त में क्लर्क (डिजाइन फोटो)
Nagpur News: बोगस शालार्थ आईडी और शिक्षक घोटाले में एसआईटी ने 2 स्कूलों के लिपिकों (क्लर्क) को गिरफ्तार किया है। दोनों लिपिक सगे भाई हैं और बोगस शालार्थ आईडी के जरिए उन्होंने नियुक्ति पाई थी। प्रकरण में उनकी भूमिका सामने आने के बाद विशेष जांच दल (SIT) ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में प्रज्योति कोर्ट अपार्टमेंट, ओमकारनगर निवासी मंगेश केशव निनावे (35) और मनीषकुमार केशव निनावे (32) का समावेश है। मंगेश हुड़केश्वर की स्वर्गीय श्रावण वाटकर उच्च प्राथमिक शाला में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत है, जबकि मनीष नंदनवन की केशवनगर उच्च प्राथमिक शाला का कनिष्ठ लिपिक है। मार्च 2023 में मंगेश की नियुक्ति इस स्कूल में की गई, जबकि मनीष कुमार जुलाई 2019 से केशवनगर विद्यालय में कार्यरत है।
निनावे बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया
ज्ञात हो कि गुरुवार को एसआईटी ने इस मामले में मुख्य आरोपी नीलेश वाघमारे को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। वाघमारे ने जांच अधिकारियों के समक्ष सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसके जरिए बोगस शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की जानकारी हाथ लग रही है। निनावे बंधुओं की बोगस नियुक्ति का पता चलते ही जांच दल ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
नागपुर HC की सख्त टिप्पणी: अंतरिम राहत मिलने के बाद लापरवाही मंजूर नहीं; याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
स्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
उनकी नियुक्तियां फर्जी होने के दस्तावेज मिले जिसके बाद एसआईटी ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अपनी नियुक्ति से लेकर अब तक दोनों आरोपी सरकारी खजाने से 41.49 लाख रुपये से ज्यादा का पेमेंट ले चुके हैं।
अब तक इतनी गिरफ्तारियां
अब तक इस मामले में 3 विभागीय शिक्षा उपसंचालक, 3 शिक्षा अधिकारी, 4 लिपिक, 2 स्कूलों के मुख्याध्यापक, 2 शाला संचालक और 3 सहायक शिक्षकों समेत 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वाघमारे की जांच में और भी खुलासे होने बाकी हैं। उसके द्वारा कम से कम 125 बोगस शालार्थ आईडी जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। मसलन इस मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें – पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश
5 करोड़ का हफ्ता मांगने का आरोप, मामला दर्ज
नागपुर में डॉक्टर द्वारा एक शिक्षक से 5 करोड़ रुपये बतौर हफ्ता मांगने का मामला उजागर हुआ है। इस शिक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुणाल गायकवाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। गायकवाड़ ने डॉक्टर गोपाल भूतड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार भूतड़ा ने गायकवाड़ के कॉलेज के साथ विवाद होने की बात कही।
मामला दबाने की आड़ में भूतड़ा ने गायकवाड़ और उनके पदाधिकारियों से 5 करोड़ रुपये का हफ्ता मांगा। गायकवाड़ की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर भूतड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में भ्रम की स्थिति है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त राहुल मदने ने बताया कि कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है लेकिन सच्चाई पूरी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
दबाव बनाने के लिए शिकायत – डॉ. भूतड़ा
डॉक्टर गोपाल भूतड़ा ने बताया कि संबंधित कॉलेज में चल रही अनियमितता को लेकर पुलिस थाने में शिकायत पहले ही दर्ज कराई थी। उस मामले की जांच चल रही है। यही कारण है कि मेरे खिलाफ संबंधित कॉलेज के पदाधिकारियों द्वारा हफ्ता वसूली का मामला दर्ज कराया गया है। यह सब दबाव बनाने और मामला वापस लेने के लिए षड्यंत्र है।
Shalarth id scam clerks of 2 schools arrested by sit ninave brothers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














