- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Aadiwasi Kala Sanskriti Gadchiroli Ashok Uike Award Ceremony
कला से ही बचेगा आदिवासी इतिहास, पुरस्कार वितरण समारोह में अशोक उईके का कथन
Ashok Uike: गडचिरोली में भगवान बिरसा कला संगम के पुरस्कार वितरण समारोह में मंत्री डॉ. अशोक उईके बोले कला और संस्कृति से ही आदिवासी इतिहास सुरक्षित रहेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

कला से ही बचेगा आदिवासी इतिहास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli District: आदिवासियों की कला और संस्कृति महान है, उनका इतिहास गौरवशाली रहा है। कला और संस्कृति का संरक्षण ही उनके इस गौरवशाली इतिहास को जीवित रख सकता है। यह बात राज्य के आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कही। भगवान बिरसा कला मंच और कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गडचिरोली के संस्कृति सभागृह में आयोजित ‘भगवान बिरसा कला संगम पूर्व विदर्भ विभागीय फेरी’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वे मार्गदर्शन कर रहे थे।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते, पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभागीय संघचालक जयंत खरवडे, कै. लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के सचिव प्रशांत बोपर्डीकर, बाबूराव कोहले सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
आदिवासी संस्कृति का संरक्षण आवश्यक
डॉ. उईके ने कहा कि भगवान बिरसा कला संगम के उपक्रम को आदिवासी समाज के कलाकारों ने व्यापक प्रतिसाद दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। उनके कारण ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों के युवक-युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज में सहादेव, सातदेव जैसे देवों की परंपरा रही है। एक ही देव मानने वाले आदिवासी एक-दूसरे से विवाह नहीं करते। यह अनोखी सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे आगे भी बनाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।
प्रतिभाओं का सम्मान
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृतिचिह्न और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। दो दिन चली प्रतियोगिताओं के परीक्षक मारोतराव इचोडकर, संजय धात्रक, संजय घोटेकर, लक्ष्मण शेडमाके, दुर्गा मडावी और महेश मडावी रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत भुजाडे ने किया, जबकि राकेश उईके ने आभार व्यक्त किया।
आदिवासी कला की नई पहचान
डॉ. उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए कला संगम का आयोजन किया जा रहा है। इससे समाज को आदिवासियों की उत्कृष्ट कला और संस्कृति की पहचान हो रही है।
ये भी पढ़े: जंगली हाथियों का उत्पात जारी, चनकपुर परिसर में विचरण, फसलों को किया तबाह
दो दिवसीय सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन उन्हें उचित पहचान नहीं मिल पाती। राज्य सरकार का आदिवासी विकास विभाग अब इन कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उनके संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है।
“आदिवासी समाज की गायन, वादन, हस्तकला, चित्रकला और लोकसंस्कृति पर अनुसंधान व प्रबंध तैयार किए जाने की आवश्यकता है,” ऐसा मत भी डॉ. उईके ने व्यक्त किया।
Aadiwasi kala sanskriti gadchiroli ashok uike award ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














