- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fire Department Faces Severe Nagpur Staff Shortage City Safety Concerns Grow
नागपुर की सुरक्षा भगवान भरोसे? फायर विभाग में कर्मचारियों का अभाव; बढ़ सकती हैं आपदा प्रबंधन की चुनौतियां
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Fire Department: नागपुर अग्निशमन विभाग में स्वीकृत 872 पदों के मुकाबले केवल 126 कर्मचारी कार्यरत हैं। भारी कर्मी कमी के कारण आपात सेवाओं और शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नागपुर अग्निशमन विभाग, कर्मचारियों की कमी, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Fire Department Staff Shortage: नागपुर सिटी के अग्निशमन विभाग द्वारा भले ही हर विपरीत स्थिति में सेवाएं दी जा रही हों किंतु पूरी व्यवस्था लगभग पतन के कगार पर पहुंच गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां विभाग में 872 पद मंजूर हैं वहीं वर्तमान में विभाग केवल 126 कर्मचारियों के भरोसे चलने का सनसनीखेज खुलासा स्वयं अग्निशमन विभाग के मुखिया तुषार बाराहाते ने किया है।
अग्निशमन विभाग में 80% से अधिक स्वीकृत पद या तो खाली पड़े हैं या उन्हें अस्थायी आधार पर भरा गया है जिसके कारण पूरा सिस्टम चरमरा गया है और शहर की सुरक्षा गंभीर रूप से दांव पर लग गई है।
आंकड़े बयां कर रहे हैं खौफनाक हकीकत
अग्निशमन विभाग में कुल 872 स्वीकृत पद हैं लेकिन वर्तमान में केवल 126 नियमित कर्मचारी और 56 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ही कार्यरत हैं। फ्रंटलाइन यानी जमीनी स्तर पर स्थिति और भी भयावह है। फायरमैन के 500 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 37 स्थायी कर्मचारी और 56 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ही ड्यूटी पर तैनात हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद अनूप धोत्रे ने 317 श्रद्धालुओं को किया रवाना, वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन
Kumbh Mela: नासिक के रामतीर्थ में 11 जून को होगा भव्य ध्वजस्तंभ शिलान्यास; देशभर के संत-महंत रहेंगे मौजूद
ठाणे मेट्रो का इंतजार और बढ़ा, गायमुख-कैडबरी खंड का संचालन अब नवंबर 2026 तक टला
नासिक के बांधों में 27.11% जलसंग्रह, गंगापुर समूह मजबूत; सिंहस्थ कुंभ के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध
आग बुझाने के प्रोटोकॉल के तहत चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का 3 शिफ्ट (पालियों) में काम करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए फिलहाल अन्य विभागों से 65 कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग में सेवा मांगी गई है। इसके अलावा 100 युवकों को इन्टर्नशिप पर रखा गया था जिनमें से जुलाई तक 80 ही कार्यरत हैं। पुनः इन्टर्नशिप पर 100 युवकों की भर्ती की जाएगी।
फायर स्टेशनों की संख्या 22 होगी
बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए सिटी में मौजूदा 12 फायर स्टेशन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए 10 नए फायर स्टेशन प्रस्तावित है जो बजाजनगर, अंबाझरी, नरसाला, मानेवाड़ा, चिंचभवन, दाभा, वायुसेना नगर, ठाकरे लेआउट, वांजरा और वांजरी में बनाए जाएंगे, इनके बनने के बाद कुल फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। लकडगंज में मौजूदा स्थान पर 14।89 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं वाला नया फायर स्टेशन बनाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी पहले ही दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए नागपुर में 11 लाख की सनसनीखेज चोरी; 2 नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
350 पदों को भरने की मिली है मंजूरी
बाराहाते ने कहा कि लंबे समय से आकृतिबंद मंजूर होने के बाद भी कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण भर्ती प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगी हुई थी। किंतु अब तमाम तकनीकी खामियों को दूर किया जा चुका है। जल्द ही इन 350 पदों को भरने के लिए जीआर भी जारी होने की आशा उन्होंने जताई। उन्होंने कहा कि इन 350 पदों को भरने के बावजूद अग्निशमन विभाग की स्ट्रेन्थ कम ही होगी किंतु वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों पर से काम का बोझ कम होगा, तनाव कम होने से कर्मचारी बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे।
Fire department faces severe nagpur staff shortage city safety concerns grow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर की सुरक्षा भगवान भरोसे? फायर विभाग में कर्मचारियों का अभाव; बढ़ सकती हैं आपदा प्रबंधन की चुनौतियां
Jun 04, 2026 | 10:54 AMशिल्पा शिंदे के बयान पर मचा विवाद, Hina Khan ने की तीखी आलोचना, भाभीजी घर पर हैं मामले ने फिर पकड़ी सुर्खियां
Jun 04, 2026 | 10:53 AMसांसद अनूप धोत्रे ने 317 श्रद्धालुओं को किया रवाना, वृंदावन में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन
Jun 04, 2026 | 10:51 AMKumbh Mela: नासिक के रामतीर्थ में 11 जून को होगा भव्य ध्वजस्तंभ शिलान्यास; देशभर के संत-महंत रहेंगे मौजूद
Jun 04, 2026 | 10:47 AMपड़ोसी देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल: चीन,पाकिस्तान और नेपाल में घटे दाम; भारत में कब मिलेगी राहत?
Jun 04, 2026 | 10:42 AMT20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
Jun 04, 2026 | 10:41 AMExplainer: बार-बार क्यों फेल हो रही CBSE? करोड़ों का टेंडर या कमजोर नियम, बच्चों के भविष्य से हो खिलवाड़
Jun 04, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में आस्था सिंह ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सेकुलरिज्म की पोल, देखे VIDEO
Jun 03, 2026 | 09:55 PM
पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM












