दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दमकल व पुलिस टीमों ने 35 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया।

Delhi Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 35 से अधिक लोगों की जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। आग आज सुबह करीब 9:30 बजे लगी। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, आग पूरे होटल में फैल चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के अंदर मौजूद कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com