दिशा सालियान केस में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, मंत्री शंभुराज देसाई का बड़ा बयान

Disha salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बड़ा बयान दिया है, मीडिया के सामने उन्होंने कहा है कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Disha salian Death Case Minister Shambhuraj Desai Meets Mumbai Police Commissioner
दिशा सालियान मामले को लेकर मंत्री शंभूराज देसाई ने की पुलिस आयुक्त से मुलाकात
Published on: 
Updated on: 

Disha salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ मुलाकात की। इस मौके पर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान भी मौजूद थे। इस मौके पर शंभूराज देसाई मीडिया के सामने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देते हैं या नहीं यह उनकी पार्टी पर निर्भर करता है। लेकिन सरकार के तौर पर मैं यह बताना चाहता हूं कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इसी मामले को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की है।

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद एक इमारत में हुई थी। तब पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। 14 मंजिल की इमारत से गिरने के बाद वो मृत अवस्था में पाई गई थी। जानकारी के मुताबिक दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त को शिकायत सौंपी थी, जिसमें उन्होंने आदित्य ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बताया कि वह दिशा के पिता सतीश सालियान के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया है। विधानसभा में भी आदित्य ठाकरे के इस्तीफे की मांग की गई है। विधानसभा में संजय गायकवाड़ ने इस मुद्दे को उठाया। सदन के सदस्य के रूप में ठाकरे के इस्तीफे की मांग की और पूछा कि क्या स्पीकर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दिशा सालियान मामले में फिर से जांच शुरू होने की बात कही जा रही है, इसको लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com