-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Congress Cancelled Varsha Gaikwad Committee
वर्षा गायकवाड़ को कांग्रेस आलाकमान ने दिया झटका, चुनाव समिति को किया रद्द
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए शनिवार को घोषित की गई वर्षा गायकवाड़ की समिति को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने रद्द कर दिया है। इसके स्थान पर एक विस्तारित सूची जारी की गई है।

वर्षा गायकवाड़ व रमेश चेन्निथला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जोरदार झटका दिया। चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में शनिवार को घोषित की गई वर्षा की समिति को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को रद्द कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व से मिले झटके के बाद वर्षा ने क्षति नियंत्रण के मकसद से 12 और लोगों की विस्तारित सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी के उन वरिष्ठों को शामिल किया गया है, जिनकी पहली सूची में अनदेखी की गई थी।
मुंबई मनपा सहित महाराष्ट्र के अन्य स्थानीय निकायों के निकट भविष्य में होने वाले चुनावों की पार्श्वभूमि में सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चेन्नीथला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, सांसद व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, सांसद प्रणीति शिंदे, विधायक अमीन पटेल, असलम शेख सहित कई अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
यूनियनों से चर्चा बगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
यह है नाराजगी की वजह
शनिवार को सूची जारी होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया था। सूत्रों का कहना है कि कुछ नेताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला से सीधे सवाल पूछ लिया था कि क्या यह समिति मुंबई में कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बनाई गई हैं?
नेताओं ने याद दिलाया कि शनिवार को ही बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी एक सूची जारी की थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मंत्री आशीष शेलार, मंगलप्रभात लोढ़ा, सहित सभी विधायकों एवं बीजेपी के प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया था।
दूसरी तरफ वर्षा ने ‘दादागिरी’ दिखाते हुए पार्टी के वरिष्ठों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया था। एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हममें से कई लोग पार्टी के भूतपूर्व वरिष्ठ नेता मुरली देवड़ा के समय से पार्टी से जुड़े हैं। हम सभी ने भूतपूर्व अध्यक्ष गुरुदास कामत के साथ काम किया था।
हम संजय निरुपम, प्राध्यापक चांदुरकर, भाई जगताप की अध्यक्षता में पार्टी का काम कर चुके हैं लेकिन पार्टी में वरिष्ठों की ऐसी अपेक्षा पहले कभी नहीं हुई थी। बल्कि वर्षा ने समिति में ज्यादातर ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो कम अनुभवी हैं और खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं जो समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। एक सदस्य उप मुख्मंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना से कांग्रेस में आया है।
वर्षा ने नहीं ली थी वरिष्ठों की मंजूरी
सूत्रों का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में यह खुलासा हुआ कि वर्षा ने सूची जारी करने से पहले पार्टी आलाकमान से मंजूरी नहीं ली थी। जबकि कांग्रेस की परंपरा के अनुसार, सूची चेन्नीथला के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास जानी चाहिए थी।
मल्लिकार्जुन खड़गे से पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए मीडिया में भेजी जानी थी। लेकिन वर्षा ने सीधे सूची जारी कर दी थी। इसलिए चेन्नीथला ने सूची को तत्काल स्थगित कर दिया था। सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने सूची को निरस्त कर दिया।
विस्तारित सूची में ये वरिष्ठ बने सदस्य
- चंद्रकांत हंडोरे (सांसद)
- भाई जगताप (विधायक)
- नसीम खान (पूर्व विधायक)
- सुरेश शेट्टी (पूर्व विधायक)
- चरण सिंह सप्रा
- कालू बुधेलिया
- हीरा देवासी
- यशवंत सिंह
- राकेश शेट्टी
- अवनीश सिंह
- शिवजी सिंह
- एंथोनी मैथ्यू
मुंबई मनपा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस
सोमवार की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि यदि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आते हैं तो कांग्रेस मुंबई मनपा का चुनाव अपने दम पर या फिर शरद पवार की राकां के साथ मिल कर लड़ने पर विचार कर सकती है।
विधानसभा में हंगामा, नाना पटोले एक दिन के लिए निलंबित, सदन में आखिर क्या हुआ
बैठक में कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेताओं ने राज की अतीत की उत्तर भारतीय एवं मस्जिदों के भोंगे भूमिकाओं को लेकर महाविकास आघाड़ी में उनके शामिल होने पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद चेन्नीथला ने कहा कि राज के प्रांत वाद और किसी मजहब के खिलाफ वाली भूमिका कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। 7 जुलाई को मुंबई में कांग्रेस की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
Congress cancelled varsha gaikwad committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMनवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














