-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Devendra Fadnavis Bjp Tiranga Yatra Mumbai Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया, भारत झुकेगा नहीं! बीजेपी की ‘तिरंगा यात्रा’ में गरजे सीएम फडणवीस
- Written By: सोनाली चावरे
भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए मुबंई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे के साथ कई नेता शामिल हुए।

सीएम फडणवीस तिरंगा यात्रा में
मुंबई: भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में बीजेपी की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुबंईकर सड़कों पर उतर आए। इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत झुकेगा नहीं।
अगस्त क्रांति मैदान से स्वराज्य भूमि, गिरगांव चौपाटी तक आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की उपलब्धियों को सलाम किया। रैली में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे, आशीष शेलार, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक अतुल भातखलकर, संजय उपाध्याय, विधायक प्रवीण दरेकर सहित कई अन्य नेता व हजारों की संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता एवं मुंबईकरों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान ‘सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप तेरा हिंदुस्तान’ जैसे नारे के साथ अपना संबोधन शुरू करनेवाले मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय सैनिकों और ऑपरेशन सिंदूर की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम यहां ‘तिरंगा रैली’ के माध्यम से अपने देश के सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। सेना ने दिखा दिया कि हम झुक नहीं सकते, हम झुकेंगे नहीं, हम रुकेंगे नहीं, हम बिकेंगे नहीं, हम थकेंगे नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
बहनों का सिंदूर मिटानेवालों को मिटाया
फडणवीस ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने 27 निर्दोष लोगों उनका धर्म पूछकर मारा था। एक पति को उसकी पत्नी के सामने, एक पिता को उसके बेटे के सामने मार डाला। हमने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में ऐसा नरसंहार कभी नहीं देखा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि वे उसी तरह से जवाब देंगे। हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें सबक सिखाया। हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों का हमने नामोनिशान मिटा दिया। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं था कि भारतीय सेना उन 9 जगहों तक पहुंच जाएगी, जहां उसने आतंकियों की शरणस्थली बना रखी थी। लेकिन भारतीय सैनिकों ने वहां जाकर आतंकियों और उनके अड्डों को नष्ट कर दिया।
बाप तो बाप होता है
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, इस देश और तिरंगे से प्यार करने वाले सभी लोग देशभक्त हैं। आज की रैली भारतीय सेना की बहादुरी को समर्पित है। यह रैली बहादुरों की बहादुरी का सम्मान करने की रैली है। मैं नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान को सबक सिखाया। भारत ने आज से पहले किसी भी कार्रवाई पर ऐसा पलटवार नहीं किया था। 26/11 को भी शासकों ने साहस नहीं दिखाया। लेकिन अब मोदी ने यह दिखा दिया कि बाप तो बाप होता है।
21 मई को कांग्रेस की तिरंगा यात्रा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय जवानों ने अद्वितीय शौर्य का परिचय दिया है। उनके इस शौर्य को सलाम करने और महात्मा गांधी से लेकर पहलगाम आतंकी हमले में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राज्य के सभी जिलों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया है। सपकाल, बुधवार को तिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।
Cm devendra fadnavis bjp tiranga yatra mumbai operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














