-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chinchwad Mla Shankar Jagtap Pavana Underground Pipeline Project Demand
चिंचवड़ विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में उठाई मांग: पवना अंडरग्राउंड पाइपलाइन प्रोजेक्ट समय सीमा में हो पूरा
- Written By: रूपम सिंह
Chinchwad Pipeline Project: चिंचवड़ के विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में पवना अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की मांग की। इससे शहर को 100 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा।

विधायक शंकर जगताप (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Pimpri Chinchwad Pawna Underground Pipeline Project: पिंपरी-चिंचवड़ शहर की लगातार बढ़ती आबादी, तेजी से होते शहरीकरण और भविष्य की पानी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, चिंचवड़ के विधायक शंकर जगताप ने विधानमंडल के मानसून सत्र में ‘औचित्य के मुद्दे’ के तहत एक महत्वपूर्ण मांग की। उन्होंने शहर की दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक ‘पवना अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना’ को एक निश्चित समय सीमा के भीतर और जल्द से जल्द पूरी करने की पुरजोर वकालत की। विधायक जगताप ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से अटकी इस परियोजना के लिए सरकार को विशेष फंड और आवश्यक प्रशासनिक मंजूरियां तेजी से उपलब्ध करानी चाहिए।
398 करोड़ की मिली थी प्रशासनिक स्वीकृति
सदन में शहर की पानी की समस्या पर बोलते हुए विधायक शंकर जगताप ने बताया कि पवना डैम से निगडी सेक्टर 23 जल शुद्धिकरण केंद्र तक लगभग 36 किलोमीटर लंबी और 1800 मिमी व्यास की अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के लिए साल 2008 में करीब 398 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। लेकिन स्थानीय आंदोलनों, भूमि अधिग्रहण में आई अड़चनों, प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं के साथ-साथ विभिन्न अदालती मामलों के कारण यह परियोजना पिछले 15 सालों से अधिक समय से अधर में लटकी हुई है।
इतने वर्षों की देरी के कारण इस परियोजना पर अब तक लगभग 171 से 200 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन केवल साढ़े चार से आठ किलोमीटर तक का ही काम पूरा हो पाया है, जबकि करीब 28 से 32 किलोमीटर का काम अभी भी बाकी है। समय बीतने के साथ निर्माण लागत बढ़ने से इस परियोजना की अनुमानित लागत अब बढ़कर 1,200 से 1,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ नदी सुधार प्रोजेक्ट पर विवाद, 7,500 करोड़ की योजना में भ्रष्टाचार और पर्यावरण नुकसान के आरोप
भ्रष्टाचार करो पर परसेंटेज कम रहे… जनरल मीटिंग में ये क्या बोल गए अंबरनाथ के डिप्टी मेयर सदाशिव पाटील?
राजस्व प्रशासन में 12 साल बाद बड़ा बदलाव: चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों का किया पुनर्गठन
मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर उद्घाटन के 2 महीने बाद हो गए गड्ढे, वीडियो आया सामने, जानें क्या बोले CM फडणवीस
पानी की चोरी पर लगेगी लगाम, रुकेगा रिसाव
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा को पवना डैम से प्रतिदिन लगभग 510 से 530 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। यदि यह अंडरग्राउंड पानी पाइपलाइन परियोजना पूरी हो जाती है, तो खुले चैनल और नदी के पात्र से होने वाला वाष्पीकरण, पानी का रिसाव और अवैध पानी की चोरी पूरी तरह से रुक जाएगी, इससे पिंपरी-चिंचवड़ शहर को रोजाना लगभग 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा और सालाना करीब 1.29 टीएमसी पानी की बड़ी बचत होगी। यह परियोजना शहर के भविष्य के संभावित जल संकट को टालने के लिए एक गेमचेंजर साबित होगी।
नागरिकों को पर्याप्त पानी दिलाने हम प्रतिबद्ध
विधायक शंकर जगताप मैं पिपरी-चिंचवड़ के नागरिकों 6 को उनका हक और पर्याप्त पानी दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, विधानमंडल में मैंने मांग की है कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकार विशेष फंड मंजूर करे और एक निश्चित समय सीमा तय करके इस काम को गति दे।
Chinchwad mla shankar jagtap pavana underground pipeline project demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चिंचवड़ विधायक शंकर जगताप ने विधानसभा में उठाई मांग: पवना अंडरग्राउंड पाइपलाइन प्रोजेक्ट समय सीमा में हो पूरा
Jul 04, 2026 | 05:42 PM14,200 फीट पर मिला अपना पढ़ाया छात्र, वर्दी में देखकर भावुक हुईं टीचर; बोलीं- ‘यही मेरी असली कमाई है’
Jul 04, 2026 | 05:39 PMबागियों को नहीं मिलेगा मौका, मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में शिवसेना के इन 2 सांसदों को मिलेगा मंत्रीपद!
Jul 04, 2026 | 05:31 PM‘रात के 12:30 बजे भी नहीं लगा डर’, मुंबई की महिला ने बताई आधी रात की कहानी; वायरल वीडियो ने जीता दिल
Jul 04, 2026 | 05:25 PMपिंपरी-चिंचवड़ नदी सुधार प्रोजेक्ट पर विवाद, 7,500 करोड़ की योजना में भ्रष्टाचार और पर्यावरण नुकसान के आरोप
Jul 04, 2026 | 05:21 PMऐल्फा के लिए आलिया भट्ट ने वसूले 25 करोड़, शरवरी की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, दोनों के बीच इतना बड़ा है फर्क
Jul 04, 2026 | 05:20 PMभ्रष्टाचार करो पर परसेंटेज कम रहे… जनरल मीटिंग में ये क्या बोल गए अंबरनाथ के डिप्टी मेयर सदाशिव पाटील?
Jul 04, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM












