-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Child Abduction Chocolate Lure Kidnapping Case Nagpur
सावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Child Abduction: नागपुर के वाठोडा में चॉकलेट का लालच देकर 3 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस व एक स्थानीय व्यक्ति की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नागपुर, वाठोडा, बच्ची का अपहरण ,प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: एआई फोटो)
Nagpur Chocolate Lure Kidnapping Case: नागपुर जिले के वाठोडा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शराबी मजदूर ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की मासूम बेटी को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्ची के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जिलेभर में अलर्ट जारी किया। कुछ ही घंटों में ग्रामीण की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पहल सिंह मड़ावी (23) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंडला जिले का निवासी है।
निर्माणाधीन इमारत में साथ करते थे मजदूरी
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता वाठोडा थाना क्षेत्र के दिघोरी स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करते हैं और वहीं अस्थायी रूप से रहते हैं। आरोपी मुकेश भी उसी निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करता था और वहीं रह रहा था। शनिवार शाम आरोपी ने कथित तौर पर शराब पीने के बाद बच्ची को चॉकलेट दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में नवविवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या, पति समेत 8 ससुराल वालों पर मामला दर्ज
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 माह में 23.70 करोड़ का अवैध माल जब्त, अपराधों पर कसा शिकंजा
वर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
बेटी नहीं मिली तो घबराए माता-पिता
कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसके माता-पिता ने पूरे परिसर और आसपास उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर रात करीब 8 बजे वाठोडा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और सभी थानों को बच्ची और आरोपी की जानकारी भेजकर अलर्ट जारी कर दिया।
भूख लगने पर खुला राज
इधर आरोपी बच्ची को लेकर पांचगांव क्षेत्र पहुंच गया। रास्ते में भूख लगने पर बच्ची रोने लगी। इसके बाद वह उसे लेकर नीलेश नामक व्यक्ति के घर पहुंचा और बच्ची के लिए भोजन मांगा। नीलेश को एक छोटी बच्ची के साथ आरोपी का व्यवहार संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कुछ ही घंटों में बचाई बच्ची
सूचना मिलते ही पांचगांव थाना प्रभारी रवींद्र मानकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वाठोडा पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:- PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए ‘स्वप्नपूर्ति’ योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर
जांच जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का उद्देश्य क्या था और उसने बच्ची का अपहरण किस मंशा से किया था। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों के पास पहुचा दिया गया है।
Child abduction chocolate lure kidnapping case nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! क्या आपका बच्चा सुरक्षित है? नागपुर में चॉकलेट का लालच देकर अपहरण की कोशिश, जानें कैसे हुआ नाकाम
Jul 13, 2026 | 01:20 PMHealthy Breakfast: भारत के 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
Jul 13, 2026 | 01:12 PMJosh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
Jul 13, 2026 | 01:10 PMमुरैना में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
Jul 13, 2026 | 01:09 PMNIT Arunachal Pradesh Recruitment: प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 13, 2026 | 01:06 PMशेयर बाजार में सुस्ती के बीच चमका Kalyan Jewellers का स्टॉक, 4 दिन में 47% की तेजी; निवेशकों के खिले चेहरे
Jul 13, 2026 | 01:05 PMबद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM














