- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Dental Super Speciality Hospital Funding Crisis 11cr
7 साल का इंतजार और 11 करोड़ की दरकार! नागपुर के दंत मरीजों के भविष्य से खिलवाड़, फाइलों में दबी सुविधाएं
Nagpur Dental Super Speciality: नागपुर डेंटल सुपर स्पेशलिटी की इमारत तैयार, पर उपकरणों के लिए 11 करोड़ का इंतजार। 7 साल से लटका प्रोजेक्ट, विदर्भ के दंत मरीजों के साथ बड़ा मजाक कर रही सरकार।
- Written By: प्रिया जैस

डेंटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (सौजन्य-नवभारत)
Government Dental College Hospital: अत्याधुनिक दंत उपचार सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय दंत महाविद्यालय में डेंटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने का महत्वाकांक्षी निर्णय लिया गया लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और निधि के अभाव के कारण यह प्रकल्प 7 वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। उपकरणों सहित अन्य सामग्री के लिए करीब 11 करोड़ रुपये चाहिए लेकिन सरकार इस निधि के लिए वर्ष भर से तरसा रही है।
13 अप्रैल 2018 को इस अस्पताल को प्रशासनिक मंजूरी मिली थी। 4 जनवरी 2019 को शासकीय दंत महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शिलान्यास किया गया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही दंत मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी लेकिन इमारत लगभग तैयार होने के बावजूद अस्पताल के दरवाजे आज तक मरीजों के लिए नहीं खुले हैं।
11 करोड़ की राशि नहीं मिली
अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की राशि अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप विदर्भ क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद दंत मरीजों को आज भी निजी क्लिनिकों में महंगे इलाज का खर्च उठाना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
नागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
नागपुर: ‘मेरा गांव, स्वास्थ्य संपन्न गांव’ को जन आंदोलन बनाएं; स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर का एम्स में आह्वान
पिछले दिनों जिला नियोजन समिति ने अस्पताल को 3.89 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं लेकिन अब तक जारी नहीं किए गए। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने 3.5 करोड़ के 2 प्रस्ताव वैद्यकीय शिक्षा व अनुसंधान विभाग को भेजे हैं। इन प्रस्तावों को भी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
- 7 वर्ष पुराना प्रकल्प
- 3.89 करोड़ डीपीडीसी से मंजूर
- 7 करोड़ के प्रस्ताव सरकार के पास पेंडिंग
- 40 डेंटल चेयर की आवश्यकता
उपकरणों के बिना बना ‘सफेद हाथी’
डेंटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू करने के लिए 40 डेंटल चेयर, एक्स-रे मशीनें, कैड-कैम तकनीक, अल्ट्रासोनिक स्केलर सहित अन्य अत्यावश्यक उपकरणों की जरूरत है। इन उपकरणों के बिना मरीजों को उपचार देना संभव नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा करीब वर्ष भर से निधि के लिए फॉलोअप किया जा रहा है लेकिन समग्र निधि नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें – बाप तो बाप रहेगा! भाजपा के ‘विजय’ होर्डिंग पर विकास ठाकरे की फोटो देख चकराए कार्यकर्ता, नागपुर में मचा बवाल
हालांकि जिला नियोजन समिति से निधि तो मिली है लेकिन इतनी निधि में सभी जरूरतें पूरी नहीं हो सकेंगी, साथ ही निधि मिलने के बाद खरीदी प्रक्रिया में 2-3 महीने का समय लग जाएगा। इस हालत में मई तक भी अस्पताल के शुरू होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन अधिष्ठाता डॉ. अभय दातारकर के कार्यकाल में निर्माण कार्य सहित निधि के लिए जोरों से प्रयास जारी थे लेकिन अधिष्ठाता के तबादले के बाद से मामला ठंडा पड़ा है। यही वजह है कि इमारत बनकर तैयार है लेकिन कोई उपयोग नहीं हो रहा है।
देरी के लिए कौन जिम्मेदार
एक ओर सरकार आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की बात करती है वहीं मात्र 11 करोड़ रुपये के अभाव में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना का वर्षों तक लंबित रहना गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर इस देरी के लिए जिम्मेदार कौन है और मरीजों को अत्याधुनिक दंत सेवाएं कब मिलेंगी? यह प्रश्न अब नागरिकों के साथ-साथ दंत चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी उठा रहे हैं।
Nagpur dental super speciality hospital funding crisis 11cr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













