- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Kolkata To Cambodia Farmer Kidney Sale Loan Scam Chandrapur
कंबोडिया कैसे पहुंचा? ब्रम्हपुरी किडनी केस में नए खुलासे, 5 साहूकार अरेस्ट, पोलटिकल लिंक से मचा बवाल
Chandrapur Organ Trafficking: कर्जदार किसान को कोलकाता से कंबोडिया ले जाकर किडनी निकलवाने का खुलासा। साहूकारों पर केस, एक आरोपी फरार, पुलिस जांच में कई नए सुराग।
- Written By: प्रिया जैस

चंद्रपुर किसान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Cambodia Kidney Case: नागभीड तालुका के मिंथुर गांव के किसान को कंबोडिया ले जाकर उसकी किडनी निकाल ली गई। इस मामले में पुलिस कई प्रकार के सूत्रों को खंगाल रही है। कोलकाता से पीड़ित किसान 36 वर्षीय रोशन शिवदास कुले को कोलकाता कैसे पहुंचाया गया? कोलकाता से उसे कंबोडिया ले जाने में किन लोगों का हाथ था, इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए पुलिस द्वारा विविध स्तर पर जांच शुरु कर दी गई है।
इस मामले में फरार एक आरोपी की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पीड़ित किसान रोशन कुले को साहूकारी कर्ज के चलते किडनी बेचना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने पीडित किसान की शिकायत दर्ज करते हुए 6 साहूकारों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। कोलकाता से कंबोडिया तक किसान के सफर को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इन साहुकारों का सिंडीकेट है और इन्हे लेनदेन संबंधों से संरक्षण भी मिला हुआ है।
बुधवार दोपहर को पुलिस ने पीडित की शिकायत पर जिन 6 साहूकारों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है उनमें ब्रम्हपुरी के मनिष पुरुषोत्तम घाटबांधे, किशोर राम बावनकुले, लक्ष्मण पुंडलिक ऊरकुडे, प्रदीप राम बावनकुले, संजय विठोबा बल्लारपुरे व सत्यवान रामरतन बोरकर का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
PMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
साढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
मामले से मचा हड़कंप
ब्रह्मपुरी शहर में कर्जदारों का अमानवीय आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का मामला उजागर होते ही समूचे राज्य में हड़कंप मचा है। पीड़ित नागभीड़ तालुका के मिंथुर निवासी रोशन शिवदास कुले की शिकायत के अनुसार उसने 2 फरवरी, 2021 को ब्रह्मपुरी के एक साहूकार से ब्याज पर 1 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसमें से 31 मार्च, 2021 को 15 हजार रुपये लौटा दिए थे।
लेकिन, जब बाकी 85 हजार रुपये समय पर नहीं दिए , तो साहूकार ने 20 प्रतिशत की दर से ब्याज और 5 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाने की धमकी दी। पैसे न देने पर घर से कीमती सामान ले जाने की भी धमकी दी। यहीं नहीं पीडित के भाई से भी मारपीट करने का उल्लेख शिकायत में है।
48.53 लाख चुकाए
पुलिस से शिकायत में कहा गया है कि उसने अब तक साहूकारों को करीब 48 लाख 53 हजार रुपये दिए हैं। शिकायत में यह भी लिखा है कि शिकायतकर्ता ने पैसे की तंगी के कारण कंबोडिया जाकर अपनी किडनी बेच दी। हालांकि वह कोलकाता से कंबोडिया कैसे पहुंचा, उसे कौन ले गया इसका कोई उल्लेख नहीं है।
शिकायत के अनुसार, 2021 से जून 2023 के बीच, आरोपियों ने 1।5 करोड़ रुपये का बहुत ज़्यादा ब्याज वसूलने की साज़िश रची। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वसूली के लिए शिकायतकर्ता को कब्जे में रखा गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीटा गया जिसमें उसे गंभीर चोटें भी आईं।
दर्ज हुआ अपराध
इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में अपराध क्र। 654/2025 भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी), 326, 342, 294, 387, 506, 34 और महाराष्ट्र मनी लॉन्ड्रिंग (रेगुलेशन) एक्ट, 2014 की धारा 39 और 44 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच एसपी और अतिरिक्त एसपी के मार्गदर्शन में थानेदार प्रमोद बानबले की टीम कर रही है।
यह भी पढ़ें – हर जुबां पर तेंदुआ..वन संरक्षण पर चुप्पी! धड़ल्ले से कट रहे जंगल, महाराष्ट्र में महासंकट की बड़ी आहट
साहुकारों की जानकारी मांगी
इस बीच, चंद्रपुर जिला पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई अवैध साहूकार मूल राशि पर बहुत ज़्यादा ब्याज ले रहा है और उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, तो वे पुलिस कंट्रोल रूम दूरभाष क्र। 112 पर जानकारी दें सकते है।
पोलटिकल कनेक्शन
बताया जाता है कि इस मामले में आरोपी साहूकार का बल्लारपुर में एक बार है। आरोपी की पत्नी ने हाल ही में हुए निगम के चुनाव में प्रभाग क्र। 10 से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा है।
कई सवालों की गुत्थी
इस मामले में कई सवालों पर रहस्य बना हुआ है। जिसमें पीडित को कंबोडिया का पता कहां से मिला? वह कैसे पहुंचा? वहां कब गए और कब लौटे? इसमें किसने मदद की? क्या साहुकारों के किडनी बेचनेवालों से संबंध है? नहीं तो ब्रम्हपुरी जैसे छोटे गांव के तार कोलकाता से कंबोडिया कैसे जुडे? क्या यह पहला मामला है? जैसे कई सवालों के जवाब आनेवाले समय में मिलेंगे या नहीं इस ओर पूरे जिले की निगाहें है। जांच जैसे जैसे आगे बढेगी वैसे वैसे नये खुलासे होने की उम्मीद है। बहरहाल पीडित की लिखित शिकायत में भी कई बातों का उल्लेख नहीं है।
Kolkata to cambodia farmer kidney sale loan scam chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
May 05, 2026 | 02:04 PM‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
May 05, 2026 | 02:02 PMWhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
May 05, 2026 | 02:01 PMCylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
May 05, 2026 | 01:56 PMनागपुर में 20 साल पुराना आरक्षण रद्द: हाईकोर्ट ने 8.65 एकड़ जमीन के 51 प्लॉटधारकों को दी बड़ी राहत
May 05, 2026 | 01:56 PMPMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
May 05, 2026 | 01:56 PMआज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
May 05, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












