-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Impure Food Items Being Sold On The Roadside Health Junk In The Pursuit Of Cheap
सड़क किनारे बेची जा रही अशुध्द खाद्य सामग्री, सस्ते के चक्कर में सेहत का कबाड़ा
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
- ध्यान नहीं दे रहा संबंधित विभाग
चंद्रपुर. शहर के सडक किनारे लगने वाले खान पान के ठेलों में खुले रखे खाद्य पदार्थ होटलों की तुलना में सस्ते होते है. किंतु यह खाद्य पदार्थ नागरिकों की सेहत बिगाड रहे है. इन ठेलों में खाने-पीने का सामान खुले में रखा होता है. उसी प्रकार एक ही तेज को कई बार उपयोग किया जाता है. यह भी सेहत के लिए नुकसान दायक होता है. दूषित पदार्थ खाकर शहरवासियों की सेहत खराब हो रही है. अधिकांश ठेलों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जाता है किंतु संबंधित विभाग मूकदर्शक बना है.
सुबह-शाम शहर की सडकों के किनारे अनेक प्रकार के चाईनीज, साऊथ इंडियन, नार्थ इंडियन और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थो के ठेले सज जाते है. जहां पर साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बरसात की वजह से पहले ही शहर के अनेक परिसर में गदंगी फैली है. गदंगी पर बैठने वाली मक्खिया इस प्रकार खुले में रखे खाद्य पदार्थो पर बैठती है जिससे खाने वालों को अनेक प्रकार की बीमारी हो रही है. इसके अलावा सडकों से चलने वाले वाहनों से निकलता धुंआ भी इन ठेलों के खाद्य पदार्थो पर बैठती है.
हर ओर खुली दुकानें
चंद्रपुर नागपुर महामार्ग के प्रियदर्शिनी चौक से शहर के बाहर निकलने तक, मूल मार्ग पर रामनगर पुलिस स्टेशन से शहर के बाहर तक और शहर के भीतर अनेक प्रकार के ठेले लगे है. जहां पर सुबह शाम के समय पर बडी संख्या में शौकीनों की भीडउमड पडती है. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहे, अनेकों स्थानों पर इस प्रकार खुले में खाद्य पदार्थ रखकर बीमारी परोसी जा रही है.
जहां पर साफ सफाई और खाद्य पदार्थो के गुणवत्ता का किसी प्रकार का ध्यान नहीं रखा जाता है. तेल भी निम्न दर्जे का और बार बार उपयोग होता है. इसके बावजूद अन्न व औषधी प्रशासन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है और खुले में रखे खाद्य पदार्थ लोगों के सेहत को बिगाड रहे है.
सस्ते के चक्कर में सेहत का कबाड़ा
इन ठेलों में मिलने वाली खाद्य सामग्री होटल अथवा प्रतिष्ठित स्थानों से सस्ती होती है. किंतु उनकी क्वालिटी भी उसी प्रकार की होती है. सस्ते के चक्कर में लोग इस प्रकार के ठेलों की वस्तुओं का सेवन कर बीमार पड़ सकते है.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर के जवराबोडी में धर्मांतरण आरोपों पर विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
सडक किनारे लगने वाले अधिकांश ठेलों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता है. इसका मुख्य कारण है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अधिक होती है. इसलिए अपना खर्च बचाने के लिए अधिकांश सडक किनारे लगने वाले ठेलों में घरेलू उपयोग का सिलेंडर इस्तेमाल होता है. किंतु शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरने वाले किसी भी अधिकारी ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.
Impure food items being sold on the roadside health junk in the pursuit of cheap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














