- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Illegal Construction Mul Gandhi Chowk Prachi Akkewar Complaint
Chandrapur: अवैध निर्माण कार्य पर महिला पार्षद आक्रामक, प्राची आक्केवार की मुख्याधिकारी से शिकायत
Mul Illegal Construction: मूल के गांधी चौक में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर भाजपा पार्षद प्राची आक्केवार ने नगर परिषद प्रशासन से कार्रवाई और दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

government land encroachment (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gandhi Chowk Encroachment: गांधी चौक स्थित मूल नगर परिषद और पंचायत समिति के अधिकार क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। इस अवैध निर्माण को तुरंत रोकने और संबंधित लोगों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग भाजपा की नगरसेविका प्राची आक्केवार ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी संदीप दौडे से की है।
जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूल शहर के गांधी चौक में पंचायत समिति की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस संबंध में नगर परिषद चुनाव से पहले ही पंचायत समिति को शिकायत दी गई थी। इसके बाद पंचायत समिति के संवर्ग विकास अधिकारी ने तत्काल नगर परिषद के मुख्याधिकारी को पत्र लिखकर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी
हालांकि, पंचायत समिति के निर्देश के बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संभवतः चुनावी आचार संहिता और चुनावी कार्यों की व्यस्तता के कारण यह मामला लंबित रह गया। इस बीच भाजपा नगरसेविका प्राची आक्केवार ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि पंचायत समिति के अधिकारी द्वारा मुख्याधिकारी को पत्र देने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस मामले को नजरअंदाज कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
नीचे ट्रेन, ऊपर बुलेट ! रेलवे ट्रैक पर लॉन्च हुआ सबसे भारी पोर्टल बीम
मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
जमीन हड़पने का प्रयास
भाजपा पार्षद प्राची आक्केवार ने आरोप लगाया है कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर उसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण यह मामला और गंभीर हो गया है। नगरसेविका आक्केवार ने क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रपुर जिला परिषद के सीईओ, मूल पंचायत समिति के संवर्ग विकास अधिकारी, नगराध्यक्ष, निर्माण कार्य सभापति और नगर परिषद के मुख्याधिकारी से इस अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाने तथा सरकारी संपत्ति पर गैरकानूनी कब्जा करने वालों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग की है।
Illegal construction mul gandhi chowk prachi akkewar complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMबिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














