- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Highest Price For Cotton On The Last Day Of January The Price Reached Beyond 10 Thousand Everywhere
जनवरी के अंतिम दिन कपास को सर्वाधिक दाम, सभी जगहों पर 10 हजार के पार पहुंचे दाम
- Written By: नवभारत डेस्क
cotto

File Photo
चंद्रपुर. लंबे समय से इंतजार कर रहे कपास उत्पादक किसानों का इंतजार आज समाप्त हुआ और किसानों को आज वरोरा की सभी बाजार मंडी में 10,000 से अधिक कपास के दाम मिले है. आज सर्वाधिक 10100 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पारस काटन माढेली और आशापुरा एग्रो इंडस्ट्रीज माढेली में मिले है. जिससे किसानों में हर्ष दौड गई है.
कपास उत्पादक किसानों को लंबे समय से इंतजार था कि कपास के दाम 10 हजार के पार पहुंचे. जब से कपास की खरीदी शुरु हुई उसी समय पर किसानों को उम्मीद थी कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपास के दाम 10,000 रुपए के पार पहुंचेगे. इस वर्ष पहली बार 5 जनवरी को कपास के दाम 10,010 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे.
इसके बाद लगातार दाम में उतार चढाव बना रहा किंतु 10 हजार के पास कभी नहीं हुआ. आज 31 जनवरी को कपास के दाम में उछाल आया है.आज पारस एग्रो प्रोसेसर्स वरोरा में 10051, रविकमल काटेक्स वरोरा में 10025, स्वामी काटन वरोरा में 10081, बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज येंसा में 10050 और तिवारी एग्रो इंडस्ट्रीज शेगांव में कपास को प्रति क्विंटल 100,10 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला है.
सम्बंधित ख़बरें
Kharif Season: सावली में किसानों के लिए ‘खरीफ शिकायत सेल’ शुरू; गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई
NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
बाल विवाह का सनसनीखेज खुलासा: चंद्रपुर में नाबालिग पत्नी बनी मां, अस्पताल में खुला राज; पति पर पॉक्सो केस दर्ज
चंद्रपुर में पेट्रोल-डीजल संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर वसुमना पंत खुद उतरीं मैदान में
21 जनवरी को कपास की सर्वाधिक आवक
आज वरोरा के सभी संकलन केंद्र में कुल 2979.95 क्विंटल कपास और 813.14 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई है. इसके अलावा 25 जनवरी को कपास और सोयाबीन की क्रमश: आवक 816.35 और 1242.39, 24 को 694.79 और 896.79, 21 को 3498.89 और 754.84 ओर 19 जनवरी को 2773.67 क्विंटल कपास और 1088.40 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी की गई है. जानकारों का मानना है कि कपास के दाम इससे भी अधिक जाएंगे.
Highest price for cotton on the last day of january the price reached beyond 10 thousand everywhere
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
May 26, 2026 | 09:46 PMउज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
May 26, 2026 | 09:43 PMपश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
May 26, 2026 | 09:42 PMAnanya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
May 26, 2026 | 09:40 PMबरगी क्रूज हादसे की न्यायिक जांच शुरू, उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने रखे तर्क; जानें आज पहली सुनवाई में क्या हुआ
May 26, 2026 | 09:30 PMRCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
May 26, 2026 | 09:23 PMManoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
May 26, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














