(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Chandrapur Cycling Fit India Campaign: चंद्रपुर जिले में फिटनेस और नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यानी 26 अगस्त 2025 को ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत ‘साइकिलिंग फिट इंडिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत सुबह 6:30 बजे से हुई। इसका मुख्य संदेश है- ‘आधा घंटा रोज़, फिटनेस का डोज़’ और ‘ड्रग्स को ना कहें।’
यह साइकिलिंग रैली सरदार पटेल हाई स्कूल से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, दुर्गापुर रोड, पद्मपुर गेट होते हुए पुलिस हॉल तुकुम तक पहुंची। इस आयोजन में चंद्रपुर जिला पुलिस बल, जिला परिषद, और खेल विभाग की संयुक्त भागीदारी रही।
इस अभियान में जिला पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार, शहर के स्कूली छात्र, और गो ग्रीन साइकिल समूह के सदस्य भाग ले रहे हैं। रैली का उद्देश्य न केवल नशे के खिलाफ जनजागृति फैलाना है, बल्कि आम नागरिकों को फिटनेस को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करना भी है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में 11वीं की 43 हजार सीटें खाली, आज से अंतिम राउंड के लिए पंजीयन शुरू
चंद्रपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने और चंद्रपुर को एक ‘नशा मुक्त’ व ‘फिटनेस फ्रेंडली’ जिला बनाने में सहयोग देने की अपील की है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि सामुदायिक सहभागिता का एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।
इसकी शुरुआत के बाद चंद्रपुर जिला प्रशासन ने अभियान में शामिल होने वालों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। अधिकारियों ने जिले को स्वस्थ बनाने के लिए मुहिम को जरूरी भी बताया। वहीं लाेगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया।