-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- 3 People Who Committed Robbery At 8 Places Were Arrested Incidents Took Place In Pusad
Yavatmal News: 8 जगह डकैती करने वाले 3 धराए, उधर महादेव मंदिर की दानपेटी फोड़कर रकम उड़ाई
- Written By: आंचल लोखंडे
LCB: पुसद, उमरखेड में और यवतमाल शहर पुलिस थाना अंतर्गत हुई 8 डकैतियों की वारदातों को एलसीबी की टीम ने सुलझा लिया है। दुसरी घटना में मारेगांव शहर के महादेव मंदिर की दानपेटी तोड़ चोरी की।

8 जगह डकैती करने वाले 3 धराए (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: एलसीबी की टीम ने पुसद, उमरखेड में हुई घरों में सेंधमारी और यवतमाल शहर पुलिस थाना अंतर्गत हुई 8 डकैतियों की वारदातों को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पुसद ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया है। पुसद उपविभाग के पुसद और उमरखेड क्षेत्र में हो रही चोरी, घरों में सेंधमारी, दुपहिया चोरी जैसे संगीन मामलों को उजागर करने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने एलसीबी टीम को एक्शन मोड पर काम करने की सूचना दी थीं। एलसीबी की टीम ने पुसद व उमरखेड क्षेत्र में घरों में सेंधमारी करनेवाले आरोपियों को ढूंढने के लिए सायबर सेल की मदद ली।
जिसके बाद गुप्त सूचना से पता चला कि पुसद ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले काटखेडा में कुछ महीनों पहले घर में सेंधमारी करनेवाले बदमाश वडद निवासी पवन पवार और उसके साथी सोपान व्यवहारे, शीलानंद पडघने और दिनेश शालिक व्यवहारे होने की बात सामने आई। इसके बाद एलसीबी की टीम ने महागांव जाकर बडी कुशलता से वडद निवासी सोपान व्यवहारे, शीलानंद पडघणे और दिनेश व्यवहारे को कब्जे में लिया। तीनों ने यवतमाल जिले में सात घरों में सेंधमारी, एक डकैती सहित 8 अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद तीनों के पास से सोने, चांदी के आभूषण, नकदी रकम व मोबाइल सहित कुल 94 हजार 558 रुपयों का माल जब्त किया गया। तीनों बदमाशों को आगे की जांच के लिए पुसद ग्रामीण पुलिस के हवाले किया गया।
महादेव मंदिर की दानपेटी फोड़कर रकम उड़ाई
दुसरी एक घटना में मारेगांव शहर के महादेव मंदिर की दानपेटी तोडकर चोर ने रकम उडा ली। यह घटना रविवार की दोपहर में सामने आई। रविवार की शाम में मंदिर के पास रहनेवाले नागरिक अतुल मस्की ने मंदिर समिति सदस्यों को जानकारी दी कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ है और ढक्कन खुला दिखाई दे रहा है। इसके बाद तत्काल सदस्यों ने मंदिर की दिशा में दौड़ लगाई। स्टील की दानपेटी में केवल 400 रुपये चिल्लर पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे
Amravati News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार से मारपीट, महिला का विनयभंग
Bhandara News: दो जगह छापेमारी, 2.85 लाख का सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त
Bhandara News: लाखांदुर में कत्लखाने ले जाए जा रहे 9 मवेशी बचाए, 6.35 लाख का माल जब्त
इसके बाद मंदिर समिति के सदस्य व सचिव ने सीसीटीवी फुटेज जांचे, इसमें पता चला कि एक अज्ञात मंदिर के लोहे की त्रिशूल के सहयोग से दानपेटी का ताला तोडते हुए दिखाई दिया। इसमें से तकरीबन 4000 से 4500 रुपए की रकम लेकर फरार हो गया। इस मामले में मंदिर समिति के सदस्य महादेव गीरसावले ने मारेगाव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ये भी पढ़े: one village one Ganapati: यवतमाल में 2,491 स्थान पर सार्वजनिक श्रीगणेशजी की स्थापना
बोपापुर में किसान पुत्र की आत्महत्या
वहीं एक और घटना में मुकुटबन पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले बोपापुर गांव के किसान पुत्र ने खेत में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार 24 अगस्त की दोपहर में सामने आई। आत्महत्या करनेवाले किसान पुत्र का नाम गजानन लक्ष्मण चिकराम (35) बताया गया है। मुकुटबन पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले बोपापुर गांव में अपने परिवार के साथ रहनेवाले गजानन चिकाराम ने खेत में ही जहरीली दवा गटक ली। उसे परिजनों ने ग्रामीण अस्पताल में लाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच मुकुटबन पुलिस कर रही है।
3 people who committed robbery at 8 places were arrested incidents took place in pusad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
Aug 03, 2026 | 11:42 AM44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMराजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
Aug 03, 2026 | 11:14 AMदतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
Aug 03, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














