- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Korpana Gadchandur Road Accidents Two Dead 2026
चंद्रपुर में दो सड़क हादसे: बेटी की शादी से पहले पिता कि मौत, खड़े ट्रक से टकराकर बाईक चालक की जान गई
- Written By: केतकी मोडक
Chandrapur Road Accidents: चंद्रपुर में दो सड़क हादसों में दो मौतें। खड़े ट्रक से टकराकर बल्कर चालक विकास आडे की जान गई, वहीं बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मंगल कांबले को अज्ञात वाहन ने कुचला।

सड़क दुर्घटना प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Chandrapur Two Road Accidents Death: चंद्रपुर जिले के कोरपना तहसील और गढ़चांदूर पुलिस थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों में से एक व्यक्ति की बेटी का विवाह कुछ ही दिनों बाद होने वाला था, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पहली घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोरपना पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यवतमाल जिले के फुलसावंगी निवासी विकास दत्ताराम आडे (29) केटीसी कंपनी के बल्कर ट्रक से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से सीमेंट लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक से उनके वाहन की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई।
पहला हादसा: खराब हालत में खड़े ट्रक से टकराया बल्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत
हादसा इतना भीषण था कि विकास आडे ट्रक के केबिन में फंस गए। पीछे आ रहे ट्रक चालक निलेश जाधव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को बाहर निकालकर कोरपना ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा करने वाले चालक प्रवेश नागराव गोंडाले नांदेड़ जिले में जलदरा के निवासी के खिलाफ कोरपना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों की मुश्किलें, तीन शिफ्ट में ड्यूटी; बुनियादी सुविधाएं नदारद
नागपुर: धर्म परिवर्तन व आरक्षण को जोड़ने वाली PIL पर HC ने कहा- यह जनहित नहीं, निजी या प्रचार हित की याचिका है
अकोला में दो हत्याओं से सनसनी, कारला में नाबालिग और तारफैल में युवक की हत्या
UP में सपा को साफ कर देगी AIMIM! आगामी चुनाव के लिए वारिस पठान ने की सीट बेल्ट बांधने की अपील
दूसरी घटना में कोरपना-गढ़चांदूर मार्ग पर खिड़की फाटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल भाऊराव कांबले (45) कोरपना तहसील सोनुली निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में गढ़चांदूर पुलिस थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोनुली निवासी मंगल कांबले की छोटी बेटी श्वेता का विवाह 21 जून को तय हुआ है। विवाह के निमंत्रण पत्र रिश्तेदारों में वितरित करने के लिए वे 11 जून को अपनी बाइक (MH 34 NN9212) से गढ़चांदूर गए थे।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में ई-कचरा अभियान को शानदार प्रतिसाद, नागरिकों ने बढ़ाया हाथ; रीसाइक्लिंग को मिला बढ़ावा
दूसरा हादसा: बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा
निमंत्रण पत्र बांटकर वापस लौटते समय शाम करीब 7:15 से 7:45 बजे के बीच खिड़की फाटा के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंगल कांबले सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
इस घटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई माणिक कांबले तथा अन्य परिजनों को फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल मंगल कांबले को उपचार के लिए गढ़चांदूर ग्रामीण अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रात करीब 9:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Chandrapur korpana gadchandur road accidents two dead 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या 2026: आज ये चीजें खरीदना माना जाता है अशुभ
Jun 15, 2026 | 03:06 PMMP News: कोरियर डिलीवरी बॉय ने बनाई बाइक चोर गैंग, इंदौर से लेकर जबलपुर तक बनाया मजबूत नेटवर्क
Jun 15, 2026 | 03:05 PMनागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों की मुश्किलें, तीन शिफ्ट में ड्यूटी; बुनियादी सुविधाएं नदारद
Jun 15, 2026 | 03:02 PMIndian Ship Attack: ओमान में खतरे के बीच भारतीयों को बड़ी राहत, सुरक्षित भारत लौट रहे 20 क्रू मेंबर्स
Jun 15, 2026 | 03:01 PM‘मैं उनकी मस्ती उतार दूंगी’, धक्का-मुक्की से भड़की BJP विधायक मंदा म्हात्रे, मंत्री गणेश नाईक को लिया आड़े हाथ
Jun 15, 2026 | 02:59 PMसाइबर सुरक्षा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
Jun 15, 2026 | 02:57 PMहिंदू जहरीले हो गए हैं… जावेद अली खान के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, अखिलेश को लेकर कही ये बात
Jun 15, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM













