दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO

Tej Pratap Yadav: बिहार में कोचिंग विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत से तनाव का माहौल बन गया है। तेज प्रताप यादव ने खान सर को इसका जिम्मेदार ठहरा दिया है।

Tej Pratap Yadav on Prince Yadav Death: बिहार में पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार तेज प्रताप यादव ने खान सर पर मढ़ दिया है। नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रिंस यादव का शव मिला था। प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, यह दो गुटों के बीच का विवाद था और जिन लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था, उन्हीं लोगों ने कथित तौर पर हत्या करवाई है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस वीडियो में देखें रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का पूरा बयान।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com