हिंदू जहरीले हो गए हैं... जावेद अली खान के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, अखिलेश को लेकर कही ये बात

Javed Ali Khan Statement: समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद जावेद अली खान के एक राजनीतिक बयान से सियासत में गरमा-गर्मी का माहौल बनता नजर आ रहा है।
Hindus have become toxic... Giriraj Singh lashes out at Javed Ali Khan's statement; makes this remark about Akhilesh.
राज्य सभा सांसद जावेद अली खान (सोर्स आईएएनएस)
Published on
Updated on

Hindu Remark Controversy: समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद जावेद अली खान के एक राजनीतिक बयान से सियासत में गरमा-गर्मी का माहौल बनता नजर आ रहा है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी और उनके नेतृत्व पर सीधा वार करते हुए कहा कि अगर हिंदुओं या हिन्दू धर्म पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक शब्द बोले गए है या कोई टिप्पणी की गई है, तो इस बार समाजवादी पार्टी को अपने रुख को स्पष्ट कर लेना चाहिए।

हिन्दू जहरीले हो गए है

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जावेद अली खान हो या कोई अखिलेश यादव, यदि कोई कैसा कहता है, कि 'हिन्दू जहरीले हो गए है' तो वह पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू उन सभी लोगों के लिए जहरीले है, जो कि कट्टरपंथ को बढ़ावा देते है। और साथ ही देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होते है।

समाज में वैमनस्य फैलाने की सोच

जो देश को बाटने के साथ साथ धर्मिक स्थलों को भी बाटंने का सोचते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के बोले गए शब्द पूरे समाज में वैमनस्य फैलाने वाले है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जावेद अली खान दिया गया बयान, यदि अखिलेश यादव की सहमति से दिया गया है ।

नए राष्ट्र निर्माण बनाने की राजनीति

उनका ये भी कहना है कि इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, या फिर सार्वजनिक तरीके से इसका खंडन करना चाहिए। गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी जो राजनीति कर रहे है। वह नकारात्मक सोच को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी भारत के विकास और एक नए राष्ट्र निर्माण बनाने की राजनीति करते है।

भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक रूप से बढ़ी

गिरिराज ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए मीडिया को बताया कि पीएम मोदी जीत का शतक लगते है जबकि राहुल गांधी हार का शतक लगते है। उनके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक रूप से बढ़ी है। उन्होंने ये भी कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए, देश के विकास के लिए, और भारत को विश्व में एक मजबूत स्थान दिलाने के लिए दिन रात मेहनत करते है अपनी सोच को सकारात्मक रख कर कार्य करते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com