- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Gadchandur Illegal Mining Government Land Jcb Tractor Case
चंद्रपुर में शासकीय जमीन पर जेसीबी से उत्खनन, तलाठी की मौजूदगी में कैसे चलता रहा अवैध खेल?
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर के गडचांदूर मंडल में शासकीय भूमि पर बिना अनुमति जेसीबी से अवैध उत्खनन व गिट्टी निर्माण का मामला सामने आया है। अधूरी कार्रवाई से राजस्व प्रशासन की भूमिका सवालों में है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Chandrapur Illegal Mining: चंद्रपुर जिले के गडचांदूर मंडल के अंतर्गत धुनकी खेत परिसर में सर्वे क्रमांक 27 व 28 के समीप वर्षों से पड़ी, घास व झाड़ियों से आच्छादित शासकीय भूमि पर बिना किसी सरकारी अनुमति के बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और गिट्टी निर्माण का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि घटनास्थल पर तलाठी मौजूद होने के बावजूद पूरी कार्रवाई न होने से राजस्व प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 17 जनवरी 2026 की सुबह उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन से जमीन खोदकर बड़े पत्थर निकाले जा रहे थे।
इसके बाद मजदूरों की मदद से पत्थर तोड़कर गिट्टी बनाई जा रही थी और ट्रैक्टरों के माध्यम से उसका परिवहन किया जा रहा था।इस काम में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों का उपयोग किया जा रहा था। सूचना मिलने पर तलाठी सतीश राजने और मदन पवार ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन अवैध कार्य स्पष्ट रूप से दिखने के बावजूद केवल एक ट्रैक्टर की जब्ती दिखाई गई, जबकि जेसीबी और दूसरा ट्रैक्टर छोड़ दिए गए, ऐसा स्थानीय नागरिकों का आरोप है।
गुमराह करने का आरोप
इस संबंध में तलाठी सतीश राजने से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने जेसीबी से काम होने की बात स्वीकार की, लेकिन यह कहते हुए कार्रवाई नहीं की गई कि संबंधित किसानों ने जेसीबी “पड़ित खेती सुधारने” के लिए लाई है। हालांकि मौके पर जमीन की खुदाई, बड़े पत्थरों का अलग किया जाना और गिट्टी निर्माण स्पष्ट दिखाई देने से यह स्पष्टीकरण संदिग्ध माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर में दो बड़ी घटनाएं: चिमूर में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, सिंदेवाही में कुएं में डूबा बाघ
चंद्रपुर में कलयुगी मां ने 2 लाख में बेचे अपने ही मासूम बच्चे, नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
स्थानीय किसानों के अनुसार यह शासकीय जमीन है और उत्खनन के लिए किसी भी प्रकार की अधिकारिक अनुमति राजस्व विभाग में दर्ज नहीं है।फोटो व वीडियो के रूप में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिनमें जेसीबी, ट्रैक्टर, मजदूर और गिट्टी तोड़ने का कार्य साफ नजर आता है। वहीं 19 जनवरी 2026 को संबंधित किसान द्वारा तहसीलदार से पत्थर निकालने की अनुमति मांगे जाने की जानकारी सामने आने से पहले से चल रहे कार्य के अवैध होने की आशंका और गहरी हो गई है।
निष्पक्ष जांच करें
नागरिकों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भूमि शासकीय है या निजी, इसकी नापजोख भूमि अभिलेख विभाग से कराई जाए, तथा जेसीबी और ट्रैक्टर छोड़ने के कारणों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें:- संकट में लोणार सरोवर: बढ़ते जल स्तर से डूब रही प्राचीन विरासत, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
धुनकी शिवार में सर्वे नंबर 27 व 28 के पास वर्षों से झाड़ीदार व घासयुक्त पड़ी जमीन को बिना किसी सरकारी अनुमति के जेसीबी व ट्रैक्टर से खोदा गया। तहसीलदार जांच की बात कर रहे हैं, जबकि तलाठी इसे निजी जमीन बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शासकीय भूमि है और बिना नापजोख किए ही निजी बताकर अवैध उत्खनन करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत करने की बात कही गई है।
Chandrapur gadchandur illegal mining government land jcb tractor case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पवई: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार; हुलिया बदलकर भागने की कोशिश नाकाम
Jun 01, 2026 | 03:47 PMVidhan Parishad Election: चुनाव तो बस औपचारिकता है! अनिकेत तटकरे के नामांकन पर महायुति नेताओं का बड़ा दावा
Jun 01, 2026 | 03:47 PMएक हफ्ते और गर्मी से राहत नहीं, मुंबई में 7 जून 2026 के बाद शुरू होगी बारिश, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Jun 01, 2026 | 03:45 PMगर्मी और पानी संकट से महाराष्ट्र में दूध उत्पादन 25% घटा, संकट में डेयरी किसान
Jun 01, 2026 | 03:42 PMMuRadabadi Dal Recipe: घर पर बनाएं यूपी की मशहूर मुरादाबादी दाल, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Jun 01, 2026 | 03:41 PMसंभाजीनगर मनपा में बवाल: कर्मचारी से मारपीट करने वाला ठेकेदार होगा ‘ब्लैकलिस्ट’, आयुक्त के कड़े निर्देश
Jun 01, 2026 | 03:28 PMसंभाजीनगर: जनगणना अभियान के बीच दुखद घटना, ड्यूटी के दौरान शिक्षक का निधन, परिवार को सहायता का प्रस्ताव
Jun 01, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM














