- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Tasty And Healthy Muradabadi Dal Recipe Of Uttar Pradesh
Muradabadi Dal Recipe: घर पर बनाएं यूपी की मशहूर मुरादाबादी दाल, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
- Written By: रीता राय सागर
Muradabadi Dal Recipe: दाल तो आपने कई प्रकार की खाई होगी। आज हम सादी सी मूंग की दाल को देंगे मुरादाबादी तड़का। आइए जानते हैं, फ्लेवर से भरपूर मुरादाबादी दाल की रेसिपी।

मुरादाबाद दाल (फोटो.सोशल मीडिया)
Recipe Of Muradabadi Dal: जब समय कम हो और समझ नहीं था कि खाने में ऐसा क्या बनाए, जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हो, तो मन में सबसे पहला ख्याल दाल-चावल का ही आता है। यह न केवल झटपट बन जाता है, बल्कि इसका गरमा-गरम स्वाद दिल को भी खुश कर देता है।
आमतौर पर हर घर में रोजाना दाल-चावल जरूर बनता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसी दाल खा-खाकर मन उब जाता है। ऐसे में लोग अलग-अलग राज्यों की खास दाल की रेसिपी ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार मुरादाबादी दाल जरूर बनाएं।
मुरादाबादी दाल बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पीली मूंग दाल
- ½ छोटा चम्मच हींग
- स्वाद अनुसार नमक
- 2 से 3 कप पानी
- जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- काला नमक
- कटा हुआ अदरक
- एक नींबू का रस
- ताजा कटा हरा धनिया
- मक्खन
- हरी चटनी
- बारीक कटे प्याज और टमाटर
- कुछ नमकीन
मुरादाबादी दाल बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 1 या 2 घंटे के लिए भिगो कर रखेंगे। अब दाल में 2-3 कटोरी पानी, थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और नमक डालेंगे और गैस को मीडियम फ्लेम पर करके दाल को पकने के लिए रख देंगे। पकने के बाद ढक्कन खोलें, थोड़ा मक्खन डालें और कलछी से दाल को मसल लें, जब तक इसका टेक्सचर क्रीमी न हो जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे
Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान
मुरादाबादी दाल (फोटो. सोशल मीडिया)
दूसरी तरफ प्याज, हरी मिर्च और नींबू काटकर कटोरी में रखें। दाल पकने के बाद इसे उतारें और गैस पर कड़ाही रखें। अब इसमें बटर या सरसों का तेल डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें लाल मिर्च और जीरा डालकर भूनें। तड़का तैयार होने के बाद इसे दाल में डालें।
मूंग दाल को एक सर्विंग बाउल में डालें, अब दाल को गार्निश करेंगे। फिर एक चुटकी जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और कटा हुआ अदरक, नींबू का रस, चटनी और ताजे धनिया से गार्निश करें। सजावट के लिए सभी सामग्री से गार्निश करने के बाद दाल के ऊपर बटर डालें। आपकी मुरादाबादी मूंग दाल बनकर तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
मुरादाबादी दाल का स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- मुरादाबादी दाल को कभी भी पहले से पूरी तरह तैयार करके न रखें।
- दाल को सादा उबालकर रख लें और जब खाने बैठें, तब सारे मसाले मिलाएं।
- दाल उबलने के बाद अच्छी तरह मैश करें, इससे क्रीमी टेक्सचर मिलेगा।
- सर्व करते समय ऊपर से बटर डालें।
- चाट जैसा क्रंच देने के लिए दाल के ऊपर क्रश की हुई पापड़ी या नमकीन डालें।
Tasty and healthy muradabadi dal recipe of uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














