नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nagpur MD Drugs Network: नागपुर में जरीपटका पुलिस ने 7.5 किलो मेफेड्रोन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.50 करोड़ रुपये मूल्य की यह बरामदगी शहर में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स कार्रवाई मानी जा र
MD Drugs Worth ₹2.5 Crore Seized in Nagpur, Major Network Unearthed; Accused Arrested with 7.5 kg of Mephedrone
मेफेड्रोन, एमडी ड्रग्स, जरीपटका पुलिस, नागपुर, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Crime Illegal Trafficking: नागपुर जरीपटका पुलिस ने एक युवक के पास से 2।50 करोड़ रुपये का 7।5 किलो ग्राम मेफेड्रान ड्रग्स (एमडी) जब्त किया। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ने की सिटी में यह पहली कार्रवाई है। आरोपी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली है। शहर के अन्य ड्रग पेडलर भी पुलिस के रडार पर हैं।

आरोपी आजादनगर, टेकानाका निवासी अजहर अली अकबर अली पटेल (32) है। उसकी गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि अजहर बड़े ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है।

शहर में भारी मात्रा में ड्रग्स लाता है और अलग-अलग पेडलरों को सप्लाई करता है। वह रहता तो टेकानाका के आजादनगर में है लेकिन ड्रग्स की डील करने के लिए उसने उप्पलवाड़ी के वांजरा परिसर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। पुलिस उसकी गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। पुलिस को पता चला कि वह शक के घेरे में आने से बचने के लिए कैब चलाता है। टैक्सी गाड़ी का उपयोग माल लाने और ले जाने के लिए करता है। अपने घर से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा करके पैदल ही उप्पलवाड़ी स्थित फ्लैट की ओर जाता है।

पुलिस को पहले ही मिल गई थी गुप्त सूचना

खबर मिली थी कि रविवार को उसके पास ड्रग्स की बड़ी खेप आने वाली है। सुबह से उस पर निगरानी की जा रही थी, पीछा करके उप्पलवाड़ी परिसर में अजहर को पकड़ा, उसकी कार और फ्लैट की भी तलाशी में 7.5 किलो एमडी बरामद हुआ है। इसके पूर्व इतना माल कभी भी माल नहीं पकड़ा गया। आरोपी ने कथित तौर पर खुलासा किया कि यह ड्रग्स यूपी के 3 जिलों से ट्रेन और बस के जरिए नागपुर लाया गया था।

इस खेप को 7 लोगों तक पहुंचाया जाना था जिनमें 4 पेडलर नागपुर शहर से, 2 नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के और 1 चंद्रपुर का है। संदेह है कि अजहर के ऊपर किसी अन्य बड़े पेडलर का हाथ है। इसके पहले भी आरोपी 3 से 4 बार नागपुर और आसपास के जिलों में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ड्रग्स के सोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वैसे खबर मिली है कि यूपी में ही ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा है। मुंबई, गुजरात और राजस्थान की तुलना में यूपी में माल का दाम कम होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com