-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Bhadravati Farmer Killed Tiger Attack Shepherd Injured In Brahmapuri
Chandrapur Tiger Terror: भद्रावती में बाघ के हमले से किसान की मौत, ब्रह्मपुरी में चरवाहा घायल
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाघ का कहर जारी है। भद्रावती तहसील में किसान अमोल नन्नावरे की बाघ के हमले से मौत हो गई। वहीं ब्रह्मपुरी तालुका में चरवाहा प्रेमदास खेडकर बाघ हमले में घायल हो गए है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Chandrapur Tiger Attack News: चंद्रपुर जिले में बाघ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर बाघ के हमलों में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हुआ है। एक घटना भद्रावती तहसील तो दूसरी ब्रह्मपुरी से सामने आई है।
चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील में खेत में काम कर रहे एक किसान पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। यह घटना बुधवार यानी 24 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे भद्रावती तहसील के भामडेली स्थित खेत के बाहरी इलाके में हुई। मृतक किसान का नाम अमोल नन्नावरे (40) है।
भामडेली गांव ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के मोहर्ली वन क्षेत्र में आता है और गांव के इलाके में एक जंगल है। चूंकि इस जंगल में बड़ी संख्या में जंगली जानवर रहते हैं, इसलिए यहां के ग्रामीणों में लगातार चिंता बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन के लिए ₹250 करोड़ की निधि हो जारी, सांसद नरेश म्हस्के की रेल मंत्री से मांग
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय मिले, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जल्दबाजी न करने की मांग
संभाजीनगर में मूसलाधार बारिश का कहर, 33 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
टाउन हॉल में पुरावस्तु संग्रहालय के अस्थायी स्थानांतरण पर मंथन, महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
घटना वाले दिन, अमोल नन्नावरे हमेशा की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके के ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है।
रामपुरी में चरवाहे की बाघ से भिड़ंत
वहीं दूसरी ओर चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तालुका के रामपुरी गांव के पास बाघ के हमले में एक चरवाहा घायल हो गया। घटना 22 सितंबर शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घायल चरवाहे की पहचान प्रेमदास लक्ष्मण खेडकर (57) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमदास खेडकर मेंडकी के पास संरक्षित अंबोली क्षेत्र क्रमांक 987 में अपनी गाय-भैंस चरा रहे थे। उसी समय झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से अपनी जान बचाने के लिए खेडकर ने बहादुरी से बाघ से मुकाबला किया। उनके साहस ने उनकी जान तो बचा ली, लेकिन हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल खेडकर को तुरंत ब्रह्मपुरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से रामपुरी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत बाघ पर काबू पाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर पंचनामा तैयार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।
बाघ को तुरंत पकड़ने की मांग
चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इस घटना की सूचना मिलने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और अमोल नन्नावारे की जान लेने वाले बाघ को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- बाढ़ से हाहाकार, खेतों में फडणवीस सरकार! CM समेत सभी मंत्रियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा, किसान खेतों में सुरक्षित नहीं यह बेहद गंभीर मामला है। वन विभाग को तुरंत एक विशेष अभियान चलाकर इस बाघ को पकड़ने के निर्देश सांसद धानोरकर ने दिए हैं।
तत्काल सहायता और प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश
सांसद प्रतिभा धानोरकर ने किसान के पीड़ित परिवार को राहत कार्य शुरू कर दिया। उनके निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष थिपे और पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा तैयार किया।
सांसद के निर्देश पर मृतक अमोल नन्नावरे की पत्नी प्रेमिला अमोल नन्नावेरे को मौके पर ही 50,000 रुपये की तत्काल नकद सहायता प्रदान की गई। तथा प्रशासनिक कार्यवाही तुरंत पूरी कर नन्नावेरे परिवार को नियमानुसार आगे की सरकारी सहायता जल्द से जल्द और बिना किसी बाधा के मिले ऐसे आदेश दिए गए।
वन विभाग को बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखने परिसर में ट्रैप कैमरे लगाने और ग्रामीणों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
Chandrapur bhadravati farmer killed tiger attack shepherd injured in brahmapuri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 31, 2026 | 10:57 PMLPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Jul 31, 2026 | 10:47 PMसावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PMएंडी बर्नहैम बने यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने फोन कर दी शुभकामनाएं
Jul 31, 2026 | 10:28 PMठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन के लिए ₹250 करोड़ की निधि हो जारी, सांसद नरेश म्हस्के की रेल मंत्री से मांग
Jul 31, 2026 | 10:22 PMजूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास
Jul 31, 2026 | 10:20 PMमतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय मिले, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जल्दबाजी न करने की मांग
Jul 31, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM












