-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Nails Of Patients Suffering Baldness Falling In Buldhana Infection Spread To 4 Villages
पहले गंजेपन ने बनाया शिकार, अब गिर रहे नाखून, महाराष्ट्र के बुलढाणा में दहशत का माहौल, 4 गांवों तक फैला भयावह वायरस
- Written By: प्रिया जैस
Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पिछले कुछ महीने से लोगों के बाल झड़ने के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। इस गंजेपन से ग्रसित मरीजों के अब नाखून भी झड़ने लगे है। नाखून झड़ने से लोगों में डर का माहौल है।

गंजेपन के बाद गिर रहे नाखून (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील में बालों के झड़ने की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी सामने आ रही है कि जिन मरीजों के बाल झड़ गए थे, अब उनके नाखून भी झड़ रहे हैं। बाल झड़ने के क्रम को ‘गंजा वायरस’ के नाम से भी जाना जाने लगा है। बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित मरीजों के नाखून कमजोर और विकृत हो जाते हैं और गिर जाते हैं। नागरिकों का आरोप है कि स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन ने मरीजों को बेसहारा छोड़ दिया है।
नाखून गिरने की इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है। पिछले दिसंबर से बुलढाणा जिले के शेगांव, नांदुरा और खामगांव तालुका के कई गांवों के नागरिक अचानक बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं। अब चौंकाने वाली सच्चाई यह सामने आई है कि बाल झड़ने वाले मरीजों के नाखून अचानक विकृत और कमजोर हो रहे हैं और कई लोगों के नाखून गिर गए हैं।
वास्तव में कौन-सी बीमारी
इस स्थिति के कारण इस क्षेत्र के नागरिक अब भयभीत हैं। नागरिकों का परीक्षण पिछले दिसंबर से ही किया जा रहा है। आईसीएमआर की टीम आ गई। कई बार रक्त के नमूने लिए गए हैं। हालांकि, नागरिक स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन पर मरीजों को बेसहारा छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें इलाज के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया। चूंकि, आईसीएमआर की रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई है, तो सरकार आखिर क्या छिपाने की कोशिश कर रही है इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
4 गांवों में मिले 29 मरीज
इस बीच, बुलढाणा स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम श्रेणी) डॉ. अनिल बनकर ने कहा है कि कुल चार गांवों में नाखून समस्या वाले मरीज पाए गए हैं। कुछ रोगियों में नाखून गिरने की समस्या देखी जा रही है। फिलहाल चार गांवों में कुल 29 मरीज पाए गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्हें आगे के इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल, शेगांव रेफर कर दिया गया है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि यह समस्या सेलेनियम के बढ़े हुए स्तर के कारण होती है। उन्होंने कहा कि बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित मरीजों को वर्तमान में नाखून झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Nails of patients suffering baldness falling in buldhana infection spread to 4 villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
Jul 15, 2026 | 05:09 PMवाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 05:08 PMईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Jul 15, 2026 | 05:08 PMआखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Jul 15, 2026 | 05:06 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
Jul 15, 2026 | 05:03 PMPune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
Jul 15, 2026 | 05:00 PMमाता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM












