-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Rice Flour Face Pack 5 Home Remedies For Parlor Like Glow
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
- Written By: सीमा कुमारी
Rice Flour Face Pack For Skin : चावल का आटा त्वचा की देखभाल का लोकप्रिय घरेलू उपाय है। जानिए इसके 5 आसान नुस्खे, जो प्राकृतिक निखार पाने में मददगार हो सकते हैं।

चावल का आटा स्किन का नेचुरल ग्लो बूस्टर (सौ.सोशल मीडिया)
Rice Flour Face Pack For Instant Glow: आजकल प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। चेहरा बेजान, रूखा और फीका नजर आने लगता है। ऐसे में कई लोग महंगी क्रीम, फेस सीरम और फेशियल पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण-सी चीज आपकी त्वचा के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट से कम नहीं है?
जी हां, चावल का आटा सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं चावल के आटे से बनने वाले कुछ आसान फेस पैक, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
क्यों माना जाता है चावल का आटा स्किन का नेचुरल ग्लो बूस्टर?
चावल का आटा त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे डेड स्किन सेल्स हट सकती हैं और त्वचा पहले से अधिक साफ दिखाई दे सकती है। साथ ही यह अतिरिक्त तेल को कम करने, त्वचा को ठंडक देने और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में भी सहायक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
चावल का आटा और शहद का जादुई फेस पैक
एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद मिलाएं और पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा-सा दूध डालें। इसे चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को नमी देने और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
पिग्मेंटेशन के लिए चावल का आटा और एलोवेरा
अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन की समस्या है, तो चावल के आटे में थोड़ा-सा एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा का रंगत बेहतर दिख सकती है।
ये भी पढ़ें-Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
कच्चे दूध के साथ चावल का आटा क्यों है खास?
दो चम्मच चावल के आटे में तीन चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें। यह फेस पैक त्वचा को साफ और फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है।
चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी का डीप क्लीनिंग पैक
एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने और अतिरिक्त ऑयल कम करने में मदद कर सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या किसी भी सामग्री से एलर्जी है, तो इन फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले हाथ की त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें।
Rice flour face pack 5 home remedies for parlor like glow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Jul 15, 2026 | 05:06 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
Jul 15, 2026 | 05:03 PMPune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
Jul 15, 2026 | 05:00 PMमाता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PMओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
Jul 15, 2026 | 04:55 PM‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jul 15, 2026 | 04:52 PMटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
Jul 15, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














