-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- No More Long Queues At Petrol Pumps Nawgati Fueling App Will Solve
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Fuel Queue Tracker: आप भी पेट्रोल, डीजल या CNG भरवाने के लिए लंबी कतारों में समय गंवाते हैं तो एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा तैयार किया गया Nawgati Fueling App ऐसा समाधान लेकर आया है।

Nawgati Fueling App (Source. Play Store)
What is the Nawgati App: आप भी पेट्रोल, डीजल या CNG भरवाने के लिए लंबी कतारों में समय गंवाते हैं तो अब आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। बता दें कि एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा तैयार किया गया Nawgati Fueling App ऐसा समाधान लेकर आया है जिसकी मदद से आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास किस पेट्रोल पंप या CNG स्टेशन पर कितनी भीड़ है। वहां ईंधन उपलब्ध है या नहीं और मौजूदा फ्यूल की कीमत क्या है। इस कदम को बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों की संख्या के बीच खासकर CNG स्टेशनों पर लंबी लाइनें को देखते हुए काम का बताया जा रहा है। ऐसे में यह ऐप समय बचाने के साथ-साथ बेहतर योजना बनाने में भी मदद कर सकता है।
रियल-टाइम अपडेट से बचेंगा लंबी कतारों में समय
Nawgati Fueling App के बारे में बताए तो इसमें सबसे बड़ी खासियत इसकी रियल-टाइम जानकारी है। जिसमें देखा जा रहा है कि ऐप यूजर्स को आसपास मौजूद पेट्रोल पंप और CNG स्टेशनों की लाइव स्थिति दिखाता है। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि किस स्टेशन पर कितनी भीड़ है वहां पहुंचने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है और पेट्रोल, डीजल या CNG की मौजूदा कीमत क्या चल रही है।
इसके साथ ही अगर किसी स्टेशन पर CNG या अन्य ईंधन उपलब्ध नहीं है तो इसकी जानकारी भी पहले से मिल जाती है। वहीं यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है जिससे अलग-अलग राज्यों के लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार
E20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
महिंद्रा ने दिया ग्राहकों को झटका! बोलेरो नियो प्लस की कीमतों में भारी इजाफा, देखें नई लिस्ट
रोजाना सफर करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद
जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप खास तौर पर टैक्सी और कैब ड्राइवर, ऑटो चालक, डिलीवरी पार्टनर, ट्रक ऑपरेटर और रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। खासकर CNG वाहन मालिकों को इससे लंबी लाइनों से बचने और समय की बचत करने में मदद मिलेगी। इससे अनावश्यक ईंधन की खपत भी कम हो सकती है क्योंकि बार-बार अलग-अलग स्टेशनों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़े: भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
जल्द मिलेंगी EV चार्जिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाएं
कंपनी का इसको लेकर कहना है कि आने वाले समय में ऐप में ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और CNG के साथ-साथ EV चार्जिंग स्टेशनों से जुड़ी अधिक सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी ताकि सभी तरह के वाहन मालिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरी जानकारी मिल सके।
इतना ही नहीं Nawgati Fueling App को भारतीय स्टार्टअप Nawgati ने विकसित किया है जो ऑयल और गैस सेक्टर के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध कराता है। कंपनी का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लाखों लोग कर रहे हैं और उसकी साझेदारी Indian Oil, HP Gas, JioBP, Torrent Gas और Mahanagar Gas जैसी बड़ी कंपनियों के साथ है। कंपनी का लक्ष्य फ्यूल भरवाने की प्रक्रिया को तेज, आसान और अधिक सुविधाजनक बनाना है।
No more long queues at petrol pumps nawgati fueling app will solve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
Jul 15, 2026 | 05:09 PMवाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 05:08 PMईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Jul 15, 2026 | 05:08 PMआखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Jul 15, 2026 | 05:06 PMश्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 9 अगस्त की कार सेवा के ऐलान पर प्रशासन अलर्ट, स्वामी सच्चिदानंद को पुलिस का नोटिस
Jul 15, 2026 | 05:03 PMPune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
Jul 15, 2026 | 05:00 PMमाता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














