- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Whatsapp Hacking Scam Rto Fraud Alert Bhandara Cyber Crime
हैकर्स की डिजिटल स्ट्राइक! तुमसर में एक ही दिन में सैकड़ों अकाउंट हैक, साइबर सेल की बढ़ीं मुश्किलें
Tumsar WhatsApp Hack: तुमसर (भंडारा) में एक ही दिन में सैकड़ों वाट्सएप अकाउंट हैक हो गए। हैकर्स ने फाइनेंशियल फ्रॉड की कोशिश करने के लिए 'RTO' नाम और APK फाइलों का इस्तेमाल किया।
- Written By: प्रिया जैस

साइबर अटैक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Bhandara Cyber Crime: तकनीक के इस दौर में साइबर सुरक्षा कितनी गंभीर चुनौती बन चुकी है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण रविवार को तुमसर शहर में देखने को मिला। शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों और युवाओं के वाट्सएप अकाउंट एक साथ हैक हो जाने से हड़कंप मच गया है।
हैकर्स ने न केवल निजी चैट्स पर कब्जा किया, बल्कि कई सामाजिक और राजनीतिक वाट्सऐप ग्रुप्स के नाम बदलकर ठगी का जाल बिछाने की कोशिश की, जिससे पूरे शहर में भय का माहौल बन गया।
‘RTO’ के नाम पर आर्थिक ठगी की कोशिश :
वाट्सएप अकाउंट हैक होते ही साइबर अपराधियों ने कई ग्रुप्स के नाम बदलकर उन्हें ‘RTO ऑफिस’ कर दिया। इन ग्रुप्स में ई-चालान से जुड़े भ्रामक संदेश भेजे गए और साथ ही एक संदिग्ध एपीके फाइल (एप्लिकेशन फाइल) भी शेयर की गई।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश
शिंदे का फिर ‘एकला चलो’, अचानक दिल्ली पहुंचे, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
नवी मुंबईकरों को चाहिए और पानी, पनवेल व आसपास पानी की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा
इस फाइल के जरिए नागरिकों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने की साजिश रची गई थी। हालांकि, ग्रुप का नाम अचानक बदलने से कई सतर्क यूजर्स को शक हुआ और उन्होंने तुरंत ग्रुप छोड़ दिया, जिससे एक बड़ी आर्थिक ठगी टल गई।
सुरक्षा व्यवस्था के सामने तकनीकी चुनौती
चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन यूजर्स के वाट्सएप अकाउंट टू-स्टेप वेरिफिकेशन से सुरक्षित थे, उनके अकाउंट भी हैक हो गए। पीड़ित तेजस गडपाले ने बताया, मैंने न तो किसी को ओटीपी दिया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, फिर भी मेरा अकाउंट हैक हो गया। वहीं, साइबर विशेषज्ञ शिव बोरकर ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से डिजिटल सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें – आसमान से गिरे आग के गोले! जलते टुकड़े गिरते ही फैली तेज रोशनी, भंडारा में मची अफरा-तफरी
साइबर सेल में शिकायतों का अंबार, जांच शुरू
हैकिंग से प्रभावित नागरिकों ने तत्काल साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह हमला मोबाइल नंबर क्लोनिंग या मालवेयर के जरिए किया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से पहले भी साइबर फ्रॉड को लेकर जनजागृति अभियान चलाए गए हैं, लेकिन एक ही शहर में इतने बड़े पैमाने पर हुआ यह साइबर हमला डिजिटल सुरक्षा की सीमाओं को उजागर करता है।
यूजर्स की सतर्कता से टल गई आर्थिक ठगी
RTO के नाम पर ठगी की कोशिश, सतर्कता से बची बड़ी रकम साइबर अपराधियों ने बदले ग्रुप नाम, फैलाई दहशत। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के बावजूद अकाउंट हैक ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर ठगी प्रयास सामाजिक और राजनीतिक ग्रुप्स बने हैकर्स का निशाना। साइबर सुरक्षा पर सवाल, साइबर पुलिस से सख्त कदम की मांग मोबाइल क्लोनिंग या मालवेयर से हमला होने की आशंका।
Tumsar whatsapp hacking scam rto fraud alert bhandara cyber crime
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान से बार-बार गिरते हैं AirPods? जानें क्या है पहनने का सही तरीका, साउंड भी होगा जबरदस्त
Mar 17, 2026 | 03:52 AMAaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM













