- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Street Light Off For 5 Years Of Gandhi Ward Result Of Neglect Of Nap And Electricity Department Rajmudra Group Warned Of Agitation
गांधी वार्ड के 5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद, नप एवं विद्युत विभाग की अनदेखी का नतीजा
- Written By: नवभारत डेस्क

- राजमुद्रा ग्रुप ने दी आंदोलन की चेतावनी
तुमसर. शहर के गांधी नगर परिसर विद्युत पोल की हालत खस्ता होकर वह कभी भी गिर सकते हैं. साथ ही 5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद होने से नागरिकों में रौष व्याप्त है. इस बारे में नप एवं विद्युत विभाग को अनेको बार सूचित करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा इस ओर अनदेखी की गई है. इससे परिसर के नागरिकों में रौष व्याप्त है. इस ओर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो राजमुद्रा ग्रुप द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.
अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य
प्रभाग क्र. 8 गांधी नगर में सकुन डोंगरे से लांजेवार आटाचक्की तक दलित बस्ती सुधार योजना अंतर्गत सीमेंटीकरण सड़क का निर्माण कार्य शुरु किया गया है. वह भी अधर में लटका हुआ है. इस सड़क पर न.प. अंतर्गत स्ट्रीट लाईट लगाए गए हैं. लेकिन सबंधित स्ट्रीट लाईट मंजूर सड़क के भीतर आते हैं अथवा नहीं इसकी किसी को जानकारी नहीं है.
अब तक न.प. के किसी अभियंता द्वारा सबंधित कार्यो की जांच पड़ताल नहीं की गई है. इस संदर्भ में ठेकेदार से सड़क की चौड़ाई एवं स्ट्रीट लाईट के बारे में पूछताछ करने पर उनके द्वारा टालमटोल जवाब दिया गया था.
स्ट्रीट लाइट की अवस्था बिकट
उपरोक्त सड़क पर 10 वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाईट लगाए गए थे. लेकिन गत 4-5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हुए हैं. वर्तमान में स्ट्रीट लाईट की अवस्था बिकट है. इसमें लगाए गए तार, लाईट व अन्य सामग्री खराब हो चुकी है.
सम्बंधित ख़बरें
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
देवरी के छत्रपति शिवाजी हाईस्कूल का शानदार 96.20 प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टॉपर्स का सम्मान
पवनी के पवन विद्यालय का 100 प्रतिशत SSC परीक्षा परिणाम, सभी 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण
डव्वा नंदी मंदिर 18 वर्षों से विकास निधि का इंतजार, ग्रामीणों में नाराजगी
कुछ स्थानों पर लाईट टूटकर कर झूल रहे हैं जो कभी भी किसी के शरीर पर गिर सकते हैं. फिर भी अब तक विद्युत विभाग के अभियंता ने निरीक्षण नहीं किया गया हैं.
वर्तमान में सड़क का काम शुरु होने के बावजूद सबंधित समस्या की ओर नप के निर्माण एवं विद्युत विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है. बाद में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तोड़फोड़ किया जाता है.
7 दिन का दिया अल्टीमेटम
इसे मद्देनजर रख राजमुद्रा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष, इंजि. सागर गभने द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यधिकारी, सा. निर्माण विभाग, विद्युत विभाग को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. यदि इस बीच कार्यवाही नहीं की तो तीव्र आंदोलन छेड़े जाने की चेतावनी दी गई है.
इस अवसर पर राजमुद्रा ग्रुप के सदस्य अनुप तिडके, राहुल रनदिवे, मोनी सानेकर, हितेश मेहर, जुबेर शेख़, शुभम गभने, संदीप बड़वाईक, सोहेल शेख़, आकाश तिडके, आयुष बड़वाईक, सोमेश्वर लांजेवार, सुनील थोटे, अनुज़ तिडके, दिपक पानसे, मनिष बोंद्रे, अभिषेक तिडके, बालेश्वर लांजेवार, प्रज्वल जीभकाटे, किरण कापसे, आयुष कुंजेकर, अजय बड़वाईक, अजय गणवीर, कुणाल नागदेवे, श्रेयश वाकडे़, अश्विन खोब्रागडे़, विक्की उरकुडे, आश्विन कांबले, सचिन भोयर, लोकेश रोहनकर, राहुल लांजेवार, नितेश बड़वाईक, भावेश पाल उपस्थित थे.
Street light off for 5 years of gandhi ward result of neglect of nap and electricity department rajmudra group warned of agitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
May 09, 2026 | 09:05 PM‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
May 09, 2026 | 09:04 PMदिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
May 09, 2026 | 08:56 PMफलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
May 09, 2026 | 08:38 PMCucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
May 09, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














