देवरी के छत्रपति शिवाजी हाईस्कूल का शानदार 96.20 प्रतिशत परीक्षा परिणाम, टॉपर्स का सम्मान

Deori SSC Result 2026: देवरी के छत्रपति शिवाजी हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
deori class 10 result 2026 chhatrapati shivaji highschool student honour
तमिलनाडु रिजल्ट (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Shivaji High School Deori: छत्रपति शिवाजी हाईस्कूल संलग्न कला व विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्राविण्यता प्राप्त विद्यार्थियों का सत्कार समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष झामसिंग येरणे ने की। अतिथि के रूप में तहसीलदार शुभम पाटिल, संस्था उपाध्यक्ष डॉ. सुनिलकुमार येरणे, सचिव अनिलकुमार येरणे, प्राचार्य एम.जी. भुरे उपस्थित थे। परीक्षा में सफल विद्यार्थी कुणाल संतोष मेश्राम ने 94 प्रश. अंक लेकर तहसील में द्वितीय व विद्यालय से प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।

द्वितीय श्रृती रविंद्र शहारे 92 प्रश., तृतीय टिना कपिल कुमार शर्मा 88 प्रश., चतुर्थ योगराज वाघमारे 87.80 प्रश., पांचवा दिव्या सुरेश जनबंधु 87.20 प्रश., वैदेही संदीप शिवरकर व कु. वृत्ति किशोर राऊत ने 86.40 प्रश. अंकर संयुक्त रूप से छठवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय से कुल 79 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे उसमें से 76 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए व परिणाम 96.20 प्रश. रहा। प्रावीण्य श्रेणी में २3 विद्यार्थी, प्रथम श्रेणी में 27, द्वितीय श्रेणी में 19 व 7 विद्यार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

स्वागत व सत्कार

अध्यक्ष व प्रमुख अतिथियों ने प्राविण्यप्राप्त विद्यार्थियों का पालकों सहित स्वागत व सत्कार कर अभिनंदन किया। प्रस्तावना प्राचार्य भुरे ने रखी। संचालन एस.टी. मेश्राम ने किया व आभार एम.आर. तांडेकर ने माना।

आमगांव की अंकिता का सुयश

नूतन हाईस्कूल पुराडा, तहसील देवरी की अंकिता बारपांडे ने 10वीं की परीक्षा में 77.84 प्रश. अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था संचालक उत्तम नंदेश्वर और प्राचार्य ए.आर.जेड. परतेती और पुराडा के वर्तमान उपसरपंच अचल ने छात्रा अभिनंदन किया। अंकिता अपने दादा के साथ रहकर पढ़ाई की और अपनी लगातार कोशिशों से स्कूल, अपने दादा, परिवार और गांव का नाम रोशन किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com