पवनी के पवन विद्यालय का 100 प्रतिशत SSC परीक्षा परिणाम, सभी 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण

Pawan Vidyalaya Pawni: पवनी के पवन विद्यालय ने 10वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है, जिसमें सभी 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। किसान परिवार की छात्रा चेतना रघुते ने 97 प्रतिशत अंक लिए।
pawni ssc result 2026 pawan vidyalaya 100 percent result
Pawni SSC Result (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pawni SSC Result 2026: पवनी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन की ओर से संचालित पवन विद्यालय ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराते हुए 100 प्रश रिजल्ट हासिल किया है। इस विद्यालय के सभी 33 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। विद्यालय की छात्रा चेतना ज्ञानेश्वर रघुते ने 97 प्रश अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

वहीं, वेदांती धनराज रासेकर ने 94.40 प्रश और अभिरा नंदकिशोर थोम्ब्रे ने 92.20 प्रश अंकों के साथ क्रमश द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 9 छात्र मेरिट लिस्ट में आए हैं, जिन्होंने 80 प्रश से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त 9 छात्र प्रथम श्रेणी, 11 छात्र द्वितीय श्रेणी और 4 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष शब्बीर अली सैयद, प्राचार्य चक्रधर मेश्राम सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

वैनगंगा विद्यालय का प्रदर्शन भी सराहनी

वैनगंगा विद्यालय का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जहां का कुल परीक्षा परिणाम 94.21 प्रश दर्ज किया गया। यहां परीक्षा में सम्मिलित हुए 224 विद्यार्थियों में से 211 उत्तीर्ण हुए। 18 छात्रों का 90 प्रश से अधिक अंक विद्यालय के 18 छात्रों ने 90 प्रश से अधिक अंक अर्जित किए, जिनमें श्रावणी राजेंद्र ठोंगसे 97.80प्रश, तन्मय महेश बावनकर 96.20प्रश, मनस्वी सुमेध शेंडे 94.60प्रश और मोरया सोमेश्वर भजगवली 94.20 प्रश प्रमुख रहे।

पवन विद्यालय की टॉपर चेतना रघुते

अन्य विद्यालयों में विकास हाईस्कूल का परिणाम 80.48 प्रश रहा, जहां 123 में से 99 विद्यार्थी सफल हुए। नप विद्यालय का रिजल्ट 85 प्रश रहा, यहां 82 परीक्षार्थियों में से 69 ने सफलता प्राप्त की। किसान की बेटी ने रचा इतिहास पवन विद्यालय की टॉपर चेतना ज्ञानेश्वर रघुते की सफलता विशेष प्रेरणादायी है।

कुरझा गांव की रहने वाली चेतना एक बेहद गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आर्थिक तंगहाली और सीमित संसाधनों के बावजूद चेतना ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर 97 प्रश अंक हासिल किए। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि हौसला बुलंद हो, तो गरीबी और विपरीत हालात कभी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com