-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Files Corporate Culture Women Safety Religious Conversion
‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Files: नासिक में आयोजित 'केरला स्टोरी टू नासिकस्टोरी' परिसंवाद में कॉर्पोरेट संस्कृति, महिलाओं की सुरक्षा और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

Religious Conversion Issues (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Nashik Religious Conversion Issues: पाश्चात्य कॉर्पोरेट संस्कृति वोकीज़्म और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आयोजित केरला स्टोरी टू नासिक स्टोरी परिसंवाद में गंभीर चर्चा की गई। निवेक सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में नासिक के चर्चित टीसीएस प्रकरण का उल्लेख करते हुए लैंगिक शोषण और धर्मांतरण के प्रयासों को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने पीड़िता से मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि आर्थिक परेशानियों, मोबाइल पर भड़काऊ वीडियो क्लिप्स और मानसिक प्रभाव के माध्यम से धर्मांतरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को भी फंसाकर उसके साथ मारपीट किए जाने का उल्लेख किया गया। आयाम संस्था के ट्रस्टी मिलिंद कुलकर्णी ने केरल में धर्मांतरण की घटनाओं का संदर्भ देते हुए ‘ओ श्रुती’ पुस्तक के आधार पर कथित कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
धर्मांतरण विरोधी कानून
वहीं, एडवोकेट मिलिंद कुरकुटे ने बताया कि वर्ष 2022 से इस मामले में नौ शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून में मौजूद खामियों पर भी प्रकाश डाला। ऋता पंडित ने वोकीज़्म, जेंडर फ्लुइडिटी और पाश्चात्य विचारधारा की आलोचना करते हुए भारतीय मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने अभिजीत जोग की पुस्तक ‘असत्यमेव जयते’ का भी संदर्भ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
नासिक में Sinhastha Kumbh Mela की तैयारी को लेकर MLA सीमा हिरे ने घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
नासिक: Dwarka Chowk Traffic Jam से मिलेगी मुक्ति, अगले 15 से 20 दिनों में खुलेंगे सभी सर्विस रोड
उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ने के लिए मिला 150 करोड़ का ऑफर, MP राजाभाऊ के पिता प्रकाश वाजे का सनसनीखेज खुलासा
ये भी पढ़े: यह एक भाव विभोर करने वाला क्षण है, शपथ ग्रहण के अवसर पर कोलकाता में बोले देवेंद्र फडणवीस
‘She-Box’ पोर्टल
एड. रश्मी जपे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए POSH कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ‘She-Box’ पोर्टल के उपयोग का आह्वान किया। वहीं अमेय दीक्षित ने कहा कि यदि एचआर विभाग कर्मचारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संवाद बनाए रखे, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। लघु उद्योग भारती, निमा और आयाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस परिसंवाद का संचालन सोनाली तेलंग ने किया। कार्यक्रम में कानूनी खामियां, कॉर्पोरेट सुरक्षा ऑडिट, डिजिटल ट्रैप और भारतीय मूल्यों के संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई।
Nashik files corporate culture women safety religious conversion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMरेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 10:55 PMटैक्स कलेक्शन में बंपर उछाल! मात्र 75 दिनों में सरकारी खजाने में बरसे 5.21 लाख करोड़, टूट गए कई रिकॉर्ड
Jun 18, 2026 | 10:51 PM16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
Jun 18, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














