-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Ravanwadi Zp Primary Praveshotsav Harshollas Bhandara
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Schoool News: भंडारा जिले के रावणवाड़ी जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों का औक्षण कर स्वागत किया।

भंडारा जिला परिषद विद्यालय में प्रवेशोत्सव मानते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)
Bhandara School Re-opening: भंडारा जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय रावणवाड़ी (केंद्र वाकेश्वर) में नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद भंडारा की अध्यक्ष कविता उइके ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार औक्षण कर तथा उनके चरण धोकर विद्यालय में आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर कविता उइके ने कहा कि प्रवेशोत्सव विद्यार्थियों के लिए खुशी, उत्साह और सफलता का दिन होता है। बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि और आत्मीयता विकसित करने के उद्देश्य से ही प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाता है, ताकि वे आनंदपूर्वक विद्यालय आएं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करें।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, जूते एवं मोजे वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही मध्यान्ह भोजन में विशेष रूप से मीठे भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
शालेय सामग्री का वितरण
कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहेला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. येलमल ने विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश जगनिक ने प्रास्ताविक में विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही अपने बच्चों का प्रवेश जिला परिषद विद्यालय में कराने वाले अभिभावकों का भी स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें:- आखिरकार बुआई को मिली गति, यवतमाल में मानसून की वापसी से किसानों को राहत
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार शिक्षिका दिशा केदार ने माना। कार्यक्रम की सफलता के लिए आंगनवाड़ी सेविका सविता मस्के, सीता लोखंडे एवं सत्यभामा वाढवे सहित विद्यालय परिवार ने सहयोग प्रदान किया।
शालेय सामग्री का वितरण
इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, जूते एवं मोजे वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक ओमकांता पघरे, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पुष्पा उइके, रजनी मस्के, ईश्वर मस्के, देवेंद्र भोंगाडे, यादवराव कुथे, Shalik लुटे, मेघा फेंडर, अनिल कानतोडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Ravanwadi zp primary praveshotsav harshollas bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी
Jul 15, 2026 | 10:08 AM‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
Jul 15, 2026 | 10:07 AMModi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 10:06 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Jul 15, 2026 | 09:49 AMMyths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Jul 15, 2026 | 09:48 AMनवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM












