Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: पवनी नगर परिषद में चाकू से हमला करने की धमकी के आरोप, सियासत गरमाई

Knife Threat Allegation: भंडारा के पवनी नगर परिषद में अध्यक्ष ने कुछ नगरसेवकों पर चाकू से हमला करने की धमकी देने का आरोप लगाया। मुख्याधिकारी ने जांच के बाद आरोपों को निराधार बताया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 06, 2026 | 02:03 PM

Pawani Nagar Parishad (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pawani Nagar Parishad: पवनी नगर परिषद में कुछ नगरसेवकों की ओर से कर्मचारियों और अध्यक्ष पर चाकू से हमला करने की धमकी देने की शिकायत के बाद से शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। नगर परिषद की अध्यक्ष डॉ. विजया नंदुरकर ने कुछ विपक्षी नगरसेवकों और महिला नगरसेवकों के पतियों पर कार्यालय और सार्वजनिक जगहों पर चाकू से हमला करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

थाने में सौंपा निवदेन

उन्होंने 29 जून को मुख्याधिकारी को एक पत्र लिखकर इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग की थी, साथ ही पवनी पुलिस स्टेशन में भी एक निवेदन सौंपा है। इस घटना के बाद से शहर के लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है और नगर परिषद में राजनीति का स्तर गिरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुल 20 सदस्यों वाली पवनी नगर परिषद का राजनीतिक समीकरण देखें तो यहां अध्यक्ष और एनसीपी के 2 नगरसेवकों को मिलाकर कुल 3 प्रतिनिधि हैं।

धमकी के आरोपों पर जांच में नहीं मिले सबूत

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के 13, शिवसेना के 4 और 1 निर्दलीय नगरसेवक हैं। हालांकि राज्य में बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना की महायुति सरकार है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव सभी पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा था। चुनाव के बाद उम्मीद थी कि सभी दल विकास के मुद्दे पर एक साथ आएंगे, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर लग रहा है कि सत्तापक्ष खुद को बचाने में ही व्यस्त है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे वंदे भारत को मिला बंपर रिस्पॉन्स, अब नागपुर-मुंबई के बीच भी प्रीमियम ट्रेन की मांग तेज

Bhandara News: मानसून में भंडारा के 11 गांवों का टूट जाता है संपर्क, ग्रामीणों की बढ़ती मुश्किलें

देवदूत बनी महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन; वर्धा में 18 घंटे से कुएं में फंसे शख्स को सुरक्षित बचाया

नागपुर में निवेश के नाम पर 74.98 लाख की महाठगी; एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर ने महिला और बुजुर्ग को लगाया चूना

इस अंदरूनी विवाद और धमकी के आरोपों के बीच नगर परिषद के कर्मचारी असमंजस में फंस गए हैं। पवनी के नागरिक इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि यदि सत्तापक्ष और विपक्ष इसी तरह एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे, तो शहर के विकास कार्यों का क्या होगा।

धमकियों के आरोप बेबुनियादः मुख्याधिकारी

इस पूरे मामले पर मुख्याधिकारी नीलेश इंगोले ने नगराध्यक्ष को पत्र लिखकर साफ किया है कि कुछ नगरसेवकों और उनके पतियों की ओर से दी गई धमकियों के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने इस विषय में स्वतंत्र जांच करते हुए सभी विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई थी और म्युनिसिपल काउंसिल ऑफिस व कर्मचारियों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

ये भी पढ़े: भंडारा में बदहाल सड़क को लेकर शिवसेना का चक्का जाम, 24 घंटे का अल्टीमेटम

जांच के दौरान इस तरह की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई और न ही किसी व्यक्ति के पास कोई धारदार हथियार मिला। मुख्याधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कार्यालय के काम में गैर-कानूनी हस्तक्षेप करने, सरकारी काम में रुकावट डालने, कर्मचारियों को धमकाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Pawani nagar parishad threat controversy bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 02:03 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.