देवदूत बनी महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन; वर्धा में 18 घंटे से कुएं में फंसे शख्स को सुरक्षित बचाया
Wardha NCC Camp Rescue: महाराष्ट्र के वर्धा में एनसीसी गर्ल्स बटालियन ने कुएं में गिरे एक व्यक्ति को 18 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जवानों के इस जाबांज रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी पढ़ें।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रेस्क्यू ऑपरेशन की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
NCC Girls Battalion Well Rescue Operation: महाराष्ट्र के वर्धा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्थानीय निवासी कुएं में गिर गया और करीब 18 घंटे तक फंसा रहा। इस व्यक्ति को नागपुर की थर्ड महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन एनसीसी की टीम ने सफलतापूर्वक बचा लिया।
यह घटना शुक्रवार सुबह 11:30 बजे सामने आई, जब कैंप के उप कमांडेंट मेजर रिज़ु रावत को एक स्थानीय महिला ने सूचना दी कि उसे कुएं से किसी के मदद के लिए पुकारने की आवाज़ सुनाई दे रही है। महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी कुएं में गिर गया है लेकिन आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उसकी मदद नहीं की।
सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू
सूचना मिलते ही मेजर रिजु रावत ने तुरंत कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति तिवारी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सूबेदार मेजर चंद्रभान सिंह, हवलदार जांगले जी.बी., नर्सिंग असिस्टेंट गणेश और एमटीएस ड्राइवर विशाल सहित टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में निवेश के नाम पर 74.98 लाख की महाठगी; एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर ने महिला और बुजुर्ग को लगाया चूना
वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
Wardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
लगभग 18 घंटे बाद कुएं से निकला व्यक्ति
कैंप स्टोर में उपलब्ध रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एनडीआरएफ के प्रतिनिधियों से एक रेस्क्यू ट्यूब भी ली गई, जो उस समय कैंप में कैडेट्स को प्रशिक्षण देने के लिए मौजूद थे। बचाव अभियान के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि वह गुरुवार शाम 6 बजे कुएं में गिर गया था और लगभग 18 घंटे तक वहीं फंसा रहा।
व्यक्ति ने एनसीसी टीम का आभार माना
बचाए गए व्यक्ति को तुरंत एनसीसी कैंप लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता दी गई। घटना के बाद उस व्यक्ति ने एनसीसी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो उसकी जान बचाना मुश्किल होता।
यह भी पढ़ें: नागपुर में निवेश के नाम पर 74.98 लाख की महाठगी; एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर ने महिला और बुजुर्ग को लगाया चूना
महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति तिवारी ने टीम की त्वरित कार्रवाई और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह घटना एनसीसी के मूल आदर्श एकता और अनुशासन’ को दर्शाती है और यह भी साबित करती है कि नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ एनसीसी समाज सेवा और आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाती है।
– एजेंसी की रिपोर्ट से
