Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में निवेश के नाम पर 74.98 लाख की महाठगी; एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर ने महिला और बुजुर्ग को लगाया चूना

Nagpur Mutual Fund Fraud: नागपुर में म्यूचुअल फंड व निवेश योजनाओं में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से 74.98 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 06, 2026 | 01:32 PM

नागपुर, निवेश ठगी, प्रतीकात्मक तस्वीर,(साेर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Mutual Fund Fraud Cyber Crime: नागपुर जिले में म्यूचुअल फंड सहित विभिन्न योजनाओं में पैसा निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर महिला सहित 2 लोगों के साथ 74.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। गिट्टीखदान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में समीर इकबाल अब्दुल हमीद पांडे, सुलताना समीर इकबाल पांडे, शुभम नानकबुआ चुटेलकर, अंकित पंजाबराव इंगले और एक पोल्ट्री फार्म संचालक का समावेश है। पटेलनगर, गिट्टीखदान निवासी मालती आमिर अंसारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

निवेश का झांसा देकर 75 लाख की ठगी

मालती बोरगांव परिसर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। आरोपी समीर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर था। इसी दौरान उसकी मालती से पहचान हुई। पांडे ने उन्हें म्यूचुअल फंड और बैंक की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने मालती, उनके बेटे और बेटी के खातों से 30.98 लाख रुपये अपने साथियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

उसने ऑनलाइन पॉलिसी जारी करने का दावा किया लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिए। शक होने पर मालती ने जांच कराई तो पता चला कि कोई पॉलिसी ली ही नहीं गई थी। इसी तरह एक वृद्ध के साथ भी धोखेबाजी की गई। पांडे ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुभाष विद्यासागर अग्रवाल को भी निवेश का झांसा देकर 44 लाख रुपये की चपत लगाई।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त

नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा

Wardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

कांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया

दोनों मामलों में कुल ठगी की रकम 74.98 लाख रुपये बताई गई है। समीर पांडे ने अपने साथियों की मदद से पहले मानकापुर निवासी भगवान महामुनी से 23 लाख रुपये की ठगी की थी। उस मामले में वह गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है। गिट्टीखदान पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

महिला के साथ 30 लाख की धोखाधड़ी

इसी तरह की एक धोखाधड़ी का मामला सीताबर्डी वाना क्षेत्र में भी सामने आया। महिला को म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये की चपत लगाई गई। पुलिस ने गोकुलपेठ निवासी लेखा राजकुमार हिंगोरानी (60) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

आरोपियों में गौतमनगर, खडगांव रोड निवासी रोमी रमेश रामटेके और चिंतामननगर, हजारी पहाड़ निवासी सुष्मिता गौतम का समावेश है। अपने पड़ोसी के कहने पर उन्होंने अविशा इंडिया म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड कंपनी के रोमी से संपर्क किया। रोमी के साथ कंपनी की मैनेजर सुष्मिता ने अपनी म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताया, निवेश पर हर महीने।

मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख की ठगी

प्रश ब्याज और 3 वर्ष बाद पूरी रकम वापस मिलने का झांसा दिया गया। फरवरी 2023 में लेखा ने आरोपियों के पास 30 लाख रुपये निवेश किए, आरोपियों ने उन्हें मैच्योरिटी का प्रमाणपत्र भी दिया था। फरवरी 2024 तक आरोपियों ने हर माह उन्हें ।

यह भी पढ़ें:-नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा

प्रश मुनाफा दिया, इसके बाद और पैसे देने से इनकार कर दिया, लेखा ने मामले की शिकायत सीताबर्डी पुलिस से की। इस मामले में सीताबर्डी पुलिस ने रोमी रमेश रामटेके (गौतमनगर, लावा) और सुष्मिता गौतम (चिंतामननगर, हजारी पहाड़) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रोमी अविषा इंडिया म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नामक कंपनी चलाता है, जबकि सुष्मिता उसकी प्रबंधक है।

Mutual fund fraud investment fraud rs 74 lakh gittikhadan police nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Cyber Crime
  • Maharashtra News
  • Mutual Funds
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.