- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Opposition To Maharashtra Government Decision To Lease Tribal Land
आदिवासी जमीन लीज पर के फैसले पर मचा बवाल, समाज बोला- मुख्यमंत्री करें पुनर्विचार
Maharashtra News: आदिवासी जमीन लीज पर देने के महाराष्ट्र सरकार के निर्णय का विरोध हो रहा है। आदिवासी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री से पुनर्विचार और पर्यावरण व समाज की सहमति की मांग की।
- Written By: आकाश मसने

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व विनोद वट्टी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Leasing Tribal Land News: आदिवासी जमीन बड़े पैमाने पर लीज पर देने के राज्य सरकार के संकेतक निर्णय का तीव्र विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद भंडारा के जिलाध्यक्ष विनोद वट्टी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निवेदन देकर इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की है।
विनोद वट्टी ने कहा कि आदिवासी भूमि केवल संपत्ति नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आजीविका का आधार है। यदि इन्हें बड़े पैमाने पर भाड़े (लीज) पर दिया गया तो आदिवासी समाज का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
आदिवासी विकास परिषद ने दी चेतावनी
आदिवासी विकास परिषद भंडारा के जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि ऐसे निर्णय से स्थानीय पर्यावरण, जैवविविधता, जंगल और जलस्तर पर गंभीर दुष्परिणाम होंगे। परिषद ने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास परियोजना के लिए आदिवासी समाज की स्वतंत्र, पूर्व और सूचित सहमति आवश्यक है। साथ ही व्यापक पर्यावरणीय प्रभाव अध्ययन (EIA) और उसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी अनिवार्य की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
यह भी पढ़ें:- OBC की लड़ाई से दूरी महंगी पड़ेगी…विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी, महाराष्ट्र में आएगा सियासी तूफान
निवेदन में चार प्रमुख मांगें की गई हैं पहला, आदिवासी जमीन भाड़े पर देने का निर्णय तुरंत स्थगित किया जाए। दूसरा, सभी परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक और स्वतंत्र पर्यावरणीय प्रभाव अध्ययन अनिवार्य हो। तीसरा, आदिवासी हकों की रक्षा हेतु विशेष शिकायत निवारण तंत्र और संवाद समिति बनाई जाए।
चौथा, इन मांगों पर अमल न होने की स्थिति में परिषद कानूनी कार्रवाई, शांतिपूर्ण जनआंदोलन और जनजागृति अभियान छेड़ेगी। वट्टी ने कहा कि परिषद विकास के विरोध में नहीं है, लेकिन विकास आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण के साथ समझौता करके स्वीकार्य नहीं होगा।
Opposition to maharashtra government decision to lease tribal land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर
May 18, 2026 | 11:10 AMNashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
May 18, 2026 | 11:09 AMईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
May 18, 2026 | 11:03 AM‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
May 18, 2026 | 11:02 AMइंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली रोबोट की मदद
May 18, 2026 | 11:00 AMअकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
May 18, 2026 | 10:59 AMस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए नवी मुंबई तैयार, 30 जून तक पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य
May 18, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










