-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bulldozers Ran On Encroachment In Bhandara
भंडारा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कुछ व्यापरियों ने खुद ही हटा ली दुकानें
- Written By: आकाश मसने
नगर परिषद ने भंडारा शहर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को सड़कों और नालियों पर बने अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान शुरू किया। परिषद की अपील पर कई लोगों ने अपने अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लिए।

भंडारा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
भंडारा: नगर परिषद ने भंडारा शहर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को सड़कों और नालियों पर बने अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान शुरू किया। सुबह 10 बजे नगर परिषद, शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक सड़कों और नालियों पर बने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। परिषद की अपील पर कई लोगों ने अपने अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लिए।
दरअसल, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूचना दो दिन पहले ही नगर परिषद ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करवा दी थी। मुख्य अधिकारी करण कुमार चौहान के निर्देश पर यह अभियान व्यवस्थित ढंग से चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक नगर रचनाकार मुकेश कापसे, पवन कनोजे, संकेत कोचे, सिविल इंजीनियर धनश्री वंजारी, इलेक्ट्रिक इंजीनियर मोनिका वानखेड़े, आरोग्य निरीक्षक मुकेश शेंदरे, प्रशांत मेश्राम और मिथुन मेश्राम सहित 20-25 लोगों की टीम ने किया।
शांति से निपटा पहला दिन
पहले दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। गांधी चौक से शुरू होकर संविधान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, बस स्टेशन और त्रिमूर्ति चौक तक अभियान चलाया गया। पूरे अभियान की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पोस्ट ऑफिस चौक पर हल्की बहस के अलावा कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे प्रशासन की मुहिम को बल मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नवेगांवबांध में पुलिस की मोहल्ला बैठक, चोरी और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए अहम सुझाव
भंडारा थोक सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यापारियों की दुकानें सील
भंडारा में नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुस्लिम समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल
दूसरे दिन का अभियान
गुरुवार को गांधी चौक से शुरू होकर महाल रोड, अन्नाभाऊ साठे चौक और मुस्लिम लाइब्रेरी चौक तक अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई है। नप के अनुसार यह अभियान पूरे सप्ताह चलने वाला है। प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाया जा सके।
नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में कदम उठाते हुए इस मुहिम को गति दी है। हालांकि फुटपाथ विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों की नाराजगी भी सामने आई है। प्रशासन को संतुलित और निष्पक्ष कार्रवाई कर जनता का विश्वास बनाए रखना होगा।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
फुटपाथ दुकानदारों में नाराजगी
बस स्टेशन क्षेत्र में पहुंचते ही फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधि फूटपाथ सेवाभावी कल्याणकारी संघ के अध्यक्ष मिर्जा अख्तर बेग ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रसूखदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमणों को नजरअंदाज कर फुटपाथ विक्रेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि जब तक हॉकर ज़ोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती, फुटपाथ दुकानदारों को परेशान न किया जाए।
Bulldozers ran on encroachment in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














