- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Only 210 Patwaris For 794 Villages Farmers Face Problems In Revenue Work
Bhandara News: 794 गांवों के लिए केवल 210 पटवारी, राजस्व कामकाज में किसानों को परेशानी
Vidarbha Farmers: भंडारा जिले में 243 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 210 पटवारी कार्यरत हैं, जबकि 33 पद रिक्त हैं। इसी के चलते खासकर कृषि सीजन में किसानों को तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

794 गांवों के लिए केवल 210 पटवारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara District: किसान और राजस्व विभाग के बीच कार्य का मुख्य सेतु पटवारी होते हैं। सातबारा, पीकपेरा, भूमि खरीद-बिक्री के बाद फेरफार, ई-फसल निरीक्षण, अतिवृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का पंचनामा, गौण खनिज से संबंधित काम और जांच जैसी जिम्मेदारियां पटवारी के माध्यम से पूरी की जाती हैं। मगर भंडारा जिले में 243 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 210 पटवारी कार्यरत हैं, जबकि 33 पद रिक्त हैं।
इस कमी के चलते खासकर कृषि सीजन में किसानों को तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिले में कुल 794 राजस्व गांव और 234 पटवारी सर्कल हैं। इसके लिए 242 पद स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन फिलहाल केवल 210 पटवारी ही कार्यरत हैं। 2023 में भर्ती परीक्षा द्वारा कुछ पद भरे गए थे, मगर अब भी कई पद खाली हैं।
किसानों की समस्या
पटवारियों की कमी के कारण किसानों के राजस्व कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते। ई-फसल निरीक्षण, आपदा के पंचनामे, भूमि फेरफार जैसे कार्यों में देरी होती है। नतीजतन, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रस्ताव विलंब से जाते हैं और इसका सीधा आर्थिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandar News: तकनीकी वेतनश्रेणी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, भूमि अभिलेख कर्मियों का कार्य बहिष्कार
वैनगंगा पर मौत का सफर, आजादी के 78 साल बाद भी दो जिलों के बीच पुल का सपना अधूरा
Bhandara Police: ‘उस’ डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी, पुलिस अधीक्षक को आशंका
Gondia News: लक्ष्य पूरा होने से धान खरीदी केंद्र बंद, 1.32 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
ये भी पढ़े: नागपुर-नागभीड़ ब्रॉडगेज के लिए 491 करोड़ की मंजूरी, प्रोजेक्ट निर्माण को मिलेगी गति
शीघ्र भर्ती की मांग
वर्तमान खरीफ सीजन में राजस्व कार्य का दबाव और बढ़ गया है। इसलिए रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती कर किसानों की दिक्कतें दूर की जाएं, ऐसी मांग बढ़ रही है। राजस्व विभाग किसान और शासन के बीच अहम कड़ी है, इसलिए रिक्तता जल्द से जल्द भरने की अपेक्षा नागरिकों ने जताई है।
जिले के 234 पटवारी सर्कलों में से 149 के लिए सरकारी भवनों की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 2355 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 92 भवनों का काम प्रगति पर है, 40 का 50 प्रतिशत, 28 का 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 3 इमारतें पूरी तरह बनकर उद्घाटन की प्रतीक्षा में हैं। इसके बावजूद कई पटवारी कार्यालय आज भी किराए के मकानों में चल रहे हैं।
Only 210 patwaris for 794 villages farmers face problems in revenue work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














