- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Palakmantri Meeting Paddy Payment Dues
गोंदिया जिले के 27 हजार किसान परेशान, 239 करोड़ रुपए धान भुगतान अटका, खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग
- Written By: आकाश मसने
Gondia News: गोंदिया के तिरोड़ा में 12 सितंबर को जिला प्लानिंग कमेटी की बैठक में पालकमंत्री होंगे शामिल। किसानों ने 239 करोड़ का धान बेचा, भुगतान अटका; 27,522 किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे।

खरीदी केंद्र में रखा धान (फोटो नवभारत)
Gondia Guardian Minister Meeting: गाेंदिया जिले के पालकमंत्री 12 सितंबर को जिला प्लानिंग कमेटी की सभा में उपस्थित रहेंगे। पालकमंत्री का अर्थ ही यह होता है कि जिले की जनता का पालक, तब रबी धान उत्पादक किसानों ने सरकार द्वारा घोषित नियम अनुसार धान सरकारी आधारभूत केंद्र पर बेचा है।
गाेंदिया के किसानों का 239 करोड़ रुपए अप्रैल माह में बेचा हुआ धान का सरकार पर बकाया है। इसमें 27,522 जिले के किसानों का रुपया सरकार पर बकाया रहने से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। यह गुहार आखिर किसके पास लगाए, यह सवाल किसानों द्वारा किया जा रहा है।
रबी धान उत्पादक किसानों ने सरकारी आधारभूत धान खरीदी केंद्रों पर धान भेज दिया। इन्हें धान केंद्र पर लाने के लिए मोबाइल पर मैसेज आया, तब इन्होंने धान भेजा, मापतौल हो गया। इसी दौरान केंद्र की खरीदी की सीमा खत्म हो जाने से जिले के 10,506 धान उत्पादक किसान धान बेचने से वंचित रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
इन किसानों को यह चिंता सता रही है कि यह धान सरकारी खरीदी केंद्र पर रबी के सीजन में नहीं चढ़ पाया तो खरीफ में निकलने वाली फसल के वक्त नये ई-पीक किए हुए 7/12 पर चढ़ेगा व खरीफ की धान फिर किस 7/12 पर चढ़ेगा। बगैर सात/बारा के धान बेच ही नहीं पाते।
क्या है किसानों की चिंता?
सरकारी खरीदी आधारभूत केंद्र पर तब खरीफ का धान खुले मंडी में बेचना पड़ेगा। जहां पर धान का भाव आधारभूत खरीदी केंद्र की एमएसपी न्यूनतम मूल्य से 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल भाव कम रहता है। यह चिंता किसानों के मन में घर करके बैठी है।
किसानों की पालकमंत्री से विशेष मांग है कि सरकार के पास पैसे नहीं है तो अन्य योजनाएं बंद करे व बजट लगाए। लेकिन अन्नदाता किसान का बकाया रुपए अवलिंब दे। 5 माह से किसान बांट जोह रहा है व खरीदी केंद्रों पर भेजा गया धान लिमीट बढ़ाकर तुरंत किसानों के 7/12 अनुसार रिकार्ड चढ़ाए व जिले के किसानों को राहत दिलाए।
बेचे धान का मांग रहे पैसा
किसानों ने मेहनत कर रात-दिन एक कर खेती में पकाया हुआ धान बेचा है। उसी का पैसा मांग रहा है। इसके लिए इतना कष्ट परेशानी झेलने का आज कई वर्षों के बाद पहला अवसर है। सरकार के पास बहोत पैसा है, ऐसी घोषणाए होती है। तब इस तरह की किसानों के साथ किल्लत खड़ी करने का क्या मतलब है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के AI वीडियो पर मचा बवाल, राम कदम ने लगाई लताड़, बोले- घटिया…
यह तो बेची हुई सरकार के रिकार्ड में आ चुकी धान बेचने वाले किसानों का ऐसा हाल है तो दूसरी ओर जिन किसानों ने खरीदी केंद्रों पर ऑनलाइन होने पर धान भेज दिया, केंद्र चालक ने मापतौल कर अपने गोदाम में रख लिया लेकिन सरकारी रिकार्ड में चढ़ा नहीं है, उन किसानों की तो नींद उड़ चुकी है।
जनप्रतिनिधियों के द्वारा बताए जा रहे व सोशल मीडिया पर वक्तव्य पर नजरे गड़ाएं हुए हैं। तारीख पर तारीख घोषित हो रही है। फिर भी किसान उम्मीद पर फसल उत्पादन की बांट जोड़ता है। उसी तरह खरीदी की लिमीट बढ़ने की आस लगाए चातक जैसा देख रहा है।
Gondia palakmantri meeting paddy payment dues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













