- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Kamkasur Water Crisis Bhandara One Well Dependence Borewells Failed
कमकासुर में गहराया जल संकट, एक ही कुएं पर निर्भर 300 ग्रामीण, दो बोरवेल बंद
Kamkasur Water Crisis: कमकासुर गांव में दो बोरवेल बंद होने के कारण 300 की आबादी एक ही कुएं पर निर्भर है, जिससे भीषण गर्मी में जल संकट गहराता जा रहा है और ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।

kamkasur water (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Water Shortage: भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत पुनर्वसित गांव कमकासुर में पेयजल संकट की गंभीर स्थिति सामने आई है। करीब 300 की आबादी वाला यह गांव इस समय केवल एक ही कुएं पर निर्भर है, जबकि गांव में लगाए गए दो बोरवेल पूरी तरह बंद हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की पानी की जरूरत पूरी करना भी बड़ी चुनौती बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमकासुर गांव का पुनर्वास तो किया गया, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का पर्याप्त विकास नहीं हो सका। विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में मौजूद दोनों बोरवेल या तो तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं या फिर भूजल स्तर नीचे चले जाने से निष्क्रिय हो गए हैं। ऐसे में एकमात्र कुआं ही गांव के सैकड़ों लोगों के लिए पानी का सहारा बना हुआ है।
लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही
स्थिति यह है कि सुबह होते ही कुएं पर महिलाओं और बच्चों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पानी भरने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो पानी के लिए आपसी कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। भीषण गर्मी के कारण पानी की उपलब्धता और कम हो रही है, जिससे संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
Ashok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
रोजाना कई चक्कर लगाकर पानी लाना पड़ता है
गांव की महिलाओं को रोजाना कई चक्कर लगाकर पानी लाना पड़ता है, जिससे उनका अधिकांश समय इसी काम में निकल जाता है। पानी की कमी का असर पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों की आजीविका पर भी असर पड़ने लगा है।
ये भी पढ़े: बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े बोरवेल को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए या नई जल आपूर्ति योजना शुरू की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल कमकासुर गांव के लोग एक ही कुएं के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Kamkasur water crisis bhandara one well dependence borewells failed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज
May 21, 2026 | 07:41 AMIndia Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMनो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
May 21, 2026 | 07:32 AMभुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
May 21, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













