बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड

Mumbai Central Railway Fine: मध्य रेल के मुंबई मंडल ने अप्रैल 2026 में बिना टिकट यात्रा करने वालों से 16.13 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल कर नया रिकॉर्ड बनाया, जिससे अवैध यात्रा पर सख्ती बढ़ी है।
mumbai central railway ticketless passengers fine 16 crore record april 2026
Mumbai Central Railway (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Railway Checking Drive: मुंबई, मध्य रेल के मुंबई मंडल पर अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 16.13 करोड़ की वसूली की गई है। यह जुर्माना वसूली अप्रैल माह में की गई है,जो एक नया रिकॉर्ड है।

यह उपलब्धि अब तक की सर्वाधिक मासिक आय है, जिसने मई 2023 में दर्ज 14.50 करोड़ के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल 2026 के दौरान, मुंबई मंडल की टिकट जांच टीमों ने मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों (एसी लोकल सहित) में अनियमित यात्रा के 2.27 लाख मामलों का पता लगाकर जुर्माना वसूला, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 1.45 लाख थी। अर्थात 56% की वृद्धि हुई ।

2.27 लाख मामले

अप्रैल 2026 में 16.13 करोड़ की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के 6.07 करोड़ की तुलना में 166% अधिक है। मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों में, विशेष रूप से द्वितीय श्रेणी कोचों में चलाए गए सघन जांच अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2026 में 1.58 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 1.05 लाख थी। इनमें 50% की वृद्धि हुई। जुर्माने के रूप में 13.06 करोड़ की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के 5.03 करोड़ की तुलना में 160% अधिक है।

एसी लोकल में जांच

एसी लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा वैध यात्रियों के आराम को सुनिश्चित करने हेतु अप्रैल 2026 में विशेष जांच अभियान चलाए गए। अप्रैल 2026 में 12,698 मामले दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल 2025 में यह संख्या 10,420 थी। इनमें 22% की वृद्धि हुई। जुर्माने के रूप में 39.66 लाख की वसूली हुई, जो अप्रैल 2025 के 34.39 लाख की तुलना में 15% अधिक है। अन्य श्रेणियों एवं बिना बुक किए गए सामान के मामले में अप्रैल में प्रथम श्रेणी कोच में 11,877 मामले में 3.79 करोड़ जुर्माना वसूला गया।

मेल/एक्सप्रेस में किराया अंतर 35,785 मामले में 2.20 करोड़ जुर्माना मिला। बिना बुक किया गया सामान के 8,723 मामले में 9.95 लाख जुर्माना वसूला गया। मध्य रेल के मुंबई मंडल में मेल एवं एक्सप्रेस तथा उपनगरीय ट्रेनों (एसी एवं नॉन-एसी लोकल) तथा स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चला रहा है, ताकि अवैध यात्रा पर रोक लगा कर वैध यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com