-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Jai Shri Ram Became The Most Favorite Rice Of The Buyers
जय श्री राम बना खरीदारों का सबसे पसंदीदा चावल
- Written By: नवभारत डेस्क

- दूबराज चावल जिले से हद्दपार
- चिन्नोर चावल के खरीदार दूसरे स्थान पर
भंडारा. धान उत्पादकों के जिले के रूप में ख्यात भंडारा जिले में धान की अनेक प्रजातियां हैं, इन सभी प्रजातियों में से एक जय श्रीराम चावल के खरीदार सबसे ज्यादा हैं, जबकि दूसरे स्थान पर चिन्नोर. सबसे खास बात यह है कि कभी जिले में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दूबराज चावल की स्थिति तो ऐसी हो गई है कि वह जिले से हद्दपर होने की स्थिति में आ गया है.
किसी दौर में एचएमटी धान की फसल सबसे ज्यादा लगायी जाती थी, लेकिन दौर बदला और अब जय श्रीराम प्रजाति का चावल सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है. जय श्रीराम प्रजाति के बाद चेन्नूर, पीएनआर, 1010 तथा सुवर्णा प्रजातियों का नंबर आता है.
सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि किसी दौर में खरीदारों की नज़र में स्थान पाने वाले दूबराज चावल तो मानो हद्दपार हो चला है. जय श्रीराम प्रजाति का चावल बहुत ही बारीक होता है, साथ ही इस चावल में खुशबू भी होती है. कुछ धान उत्पादक जय श्रीराम से साथ 1010 प्रजाति के धान के उत्पादन की ओर ध्यान दे रहे हैं.
कुछ किसान 1008 तो कुछ सुवर्णा, केसर के उत्पादन की ओर भी बढ़े हैं, लेकिन जहां तक बाजार में नंबर वन होने की बात है तो इसमें पहले स्थान पर है जय श्रीराम प्राजाति का चावल. इस प्रजाति के चावल की मांग सबसे ज्यादा है. यह चावल हर ग्राहक की पहली पसंद बन गया है. यह चावल बिक्री के मामले में पूरे जिले पहले स्थान पर है, जबकि चेन्नूर को दूसरी पसंद के रूप में स्वीकार्य किया जा रहा है.
जयश्रीराम चावल की सबसे ज्यादा मांग होने के बाद भी इस चावल का प्रति किलो भाव 55 रुपए है, जबकि मांग के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाले चेन्नूर चावल का भाव 68 रुपए हैं. कहा जा रहा है कि अगर चेन्नूर चावल का प्रतिकिलो भाव जयश्रीराम चावल के प्रतिकिलो के आसपास होता तो ग्राहक उसकी ओर ज्यादा प्रभावित होते.
सम्बंधित ख़बरें
नवेगांवबांध में पुलिस की मोहल्ला बैठक, चोरी और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए अहम सुझाव
भंडारा थोक सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यापारियों की दुकानें सील
भंडारा में नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुस्लिम समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
महावितरण की गो ग्रीन योजना को भंडारा में शानदार प्रतिसाद, 49 हजार उपभोक्ता हुए शामिल
चेन्नूर चावल प्रतिकिलो 13 रूपए महंगा होने के कारण इस चावल को खरीदने वालों की संख्या जयश्रीराम चावल की तुलना में कम है. भंडारा जिले से मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. मध्यप्रदेश में बासमती चावल का बहुत ज्यादा उत्पादन होता है. इस चावल की मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र के पुणे तथा चंद्रपुर में ज्यादा मांग रहती है.
भंडारा जिले में भी चेन्नूर चावल का उत्पादन किया जाता है.भंडारा जिले से भी विभिन्न प्रजातियों के चावल को बिक्री के लिए भेजा जाता था, भंडारा जिले में किसी दौर में सबसे ज्यादा उत्पादित होने वाला दूबराज चावल अब खत्म होने की कगार पर आ गया है. दूबराज की तरह ही एचएमटी प्रजाति के चावल भी समाप्त होने की राह पर हैं.
कुछ जानकारों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि जिले में पिछले पांच-छह वर्षों में जिला के साथ-साथ अन्य स्थानों में जयश्रीराम, चिन्नूर चावल की मांग बढ़ी है. यह चावल बारीक तथा सुंगध युक्त होने की वजह से इसे खरीदने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
Jai shri ram became the most favorite rice of the buyers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














