-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Irregularities In The Construction Of The Bridge On The Rohana Indurkha Road
रोहणा-इंदूरखा मार्ग पर पुल निर्माण में अनियमितता, मुख्यमंत्री से शिकायत
रोहणा-इंदूरखा मार्ग पर पुल निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत, मुख्यमंत्री से की गई मांग, उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता।

Mohadi Tehsil: मोहाडी तहसील के रोहणा से इंदूरखा मार्ग पर नाले के ऊपर बन रहे सीमेंट कंक्रीट पुल के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता के आरोप सामने आए हैं.
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील मेश्राम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक नरेंद्र भोंडेकर तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत सौंपी है. बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण2 एवं एडीबी सहायता अंतर्गत इस पुल के लिए लगभग 5.96 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है, जबकि निविदा मात्र 3.16 करोड़ रुपये में स्वीकृत की गई.
यह कार्य वेदांत कंस्ट्रक्शन, भंडारा को दिया गया है. शिकायत में आरोप है कि कम दर में काम मिलने के कारण ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण में कम मात्रा में लोहे का उपयोग, निम्न दर्जे का सीमेंट, मिट्टी मिश्रित रेत और खराब गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश
Bhandara News: वैनगंगा नदी में तेज बहाव से ट्रैक्टर डूबा, ग्रामीणों ने चालक की बचाई जान
भंडारा में 14 हजार छात्राओं को मिला मुफ्त ST पास, अहिल्याबाई होल्कर योजना से बड़ी राहत
भंडारा स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, निजी अस्पताल रेफरल पर होगी कार्रवाई
साथ ही 20 किलोमीटर दूर से तैयार कंक्रीट लाकर उपयोग किया जा रहा है, जो तकनीकी रूप से उचित नहीं माना जाता. खुदाई और नींव कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं होने के आरोप लगाए गए हैं. गंभीर बात यह भी है कि निर्माण स्थल पर अनुमानित लागत का बोर्ड नहीं लगाया गया है और काम में अनुभवहीन तथा असुरक्षित मजदूरों को लगाया गया है.
इससे पहले भी इसी स्थान पर बने पुल की कई बार मरम्मत के बावजूद हर वर्ष बारिश में बह जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है. मेश्राम ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाए और भुगतान रोका जाए.
Irregularities in the construction of the bridge on the rohana indurkha road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PM‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
Jul 03, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
Jul 03, 2026 | 10:59 PMबिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
Jul 03, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














