तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश

Voter Awareness Campaign: भंडारा जिले के तुमसर तहसील के मेहगांव में मूसलाधार बारिश के दौरान तीसरी कक्षा के छात्र से मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार कराने का मामला सामने आया है।
tumsar student voter awareness rain investigation
Voter Awareness (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tumsar News: तुमसर तहसील के मेहगांव में मतदाता जागरूकता के नाम पर तीसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को मूसलाधार बारिश के बीच स्कूल के समय में हाथ में लाउडस्पीकर थमाकर पूरे गांव में घुमाने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आरोप है कि जिला परिषद स्कूल के मुख्याध्यापक हेडमास्टर और बीएलओ बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से इस मासूम छात्र का मतदाता जागरूकता अभियान के लिए इस्तेमाल किया गया। तेज बारिश में बच्चे को इस तरह गांव भर में घुमाने की वजह से शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

बारिश में लाउडस्पीकर थमाकर छात्र को घुमाया

ग्रामीणों का कहना है कि जागरूकता के नाम पर एक छोटे बच्चे के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया।तहसीलदार ने बैठाई जांच तुमसर के तहसीलदार उपेश अंबादे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

किसी भी बीएलओ या स्कूल को इस तरह से छोटे बच्चों का इस्तेमाल कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का कोई आदेश प्रशासन की ओर से नहीं दिया गया था। तहसीलदार ने कहा कि इस बात की गहनता से पड़ताल की जा रही है कि संबंधित छात्र को बारिश में घुमाने का आदेश आखिर किसने दिया था, और जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com