- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Inflow Increased In Wainganga Gosekhurd Started Releasing Water
वैनगंगा में आवक बढ़ी, गोसेखुर्द का पानी छोड़ना शुरू
- Written By: नवभारत डेस्क

- बांध का लाइव स्टोरेज किया गया 47 प्रतिशत तक कम
- अभी तक 94 फीसदी हुई बारिश
भंडारा. वैनगंगा नदी के जलग्रह क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और मध्य प्रदेश और गोंदिया के बांधों से छोड़े जा रहे पानी से भंडारा जिले में वैनगंगा नदी में आवक बढ़ने से जलसंसाधन विभाग ने गोसेखुर्द बांध के 33 में से 31 दरवाजे आधे मीटर से खोल रखे हैं.
गोसे खुर्द से 3325.38 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे बांध में पानी का स्तर 243.260 मीटर है और समय के साथ कम हो रहा है. लाभ क्षेत्र में हुई अच्छी वर्षा के मद्देनजर कृषि हेतु गोसेखुर्द की दोनों नहरों से पानी छोड़ना बंद है.
पुजारीटोला, संजय सरोवर से छोड़ा पानी
रविवार को पुजारीटोला बांध 76.74 फीसद भरा होने की वजह से बांध के 8 दरवाजे खोल दिए गए हैं वहीं धापेवाड़ा बराज के सभी 23 गेट खोलकर फ्री फ़्लो रखा गया है. हालांकि बावनथड़ी का जल संचय 30.36 फीसद, संजय सरोवर का 59.20 फीसद बना हुआ है.
जिले में अब तक 94 फीसदी बारिश
1 जून से 16 जुलाई तक भंडारा जिले में औसतन 396.4 मिमी (94 फीसद) बारिश दर्ज की गई. सामान्यतः इस दौरान जिले में 423 मिमी बारिश हो जानी चाहिए. पिछले वर्ष 11 जुलाई के दिन औसत 446.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस वर्ष मात्र 42 मिमी औसतन रहा.
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा कदम: 1 महीने में नियुक्त होगा सलाहकार, वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट से बदलेगी जिलों की किस्मत
Wainganga Project: 102 करोड़ का सपना अधर में! जानें क्यों 5 महीने से बंद है भंडारा का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’
विदर्भ की किस्मत चमकी! ₹94,967 करोड़ की वैनगंगा-नलगंगा परियोजना को मंजूरी; जानें इस प्रोजेक्ट में क्या है खास
संसद में गूंजी विदर्भ के विस्थापितों की पीड़ा; प्रियंका गांधी ने डॉ. पडोले से मिलकर जाना गोसीखुर्द का दर्द
भंडारा, पवनी, साकोली में औसत से अधिक वर्षा
जिले के कुल 10 राजस्व मंडलों में 16 जुलाई को औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई. मंडल निहाय 16 जुलाई को जिले में सबसे अधिक बारिश पवनी तहसील के कोंढ़ा राजस्व मंडल में 153 फीसदी दर्ज की गई जिसके बाद पवनी तहसील के पवनी मंडल में 131 फीसद दर्ज की गई, आमगांव 128 फीसद, लाखनी तहसील के पालांदूर चौरास में 125 फीसद, साकोली 121 फीसद, पवनी तहसील के आसगांव में 119 फीसद, भंडारा तहसील के भंडारा 116 फीसद, धारगांव 114 फीसद, साकोली तहसील के सानगड़ी में 108 फीसद और पवनी तहसील के अडयाल 102 फीसद बारिश दर्ज की गई. 16 जुलाई को जिले में सबसे कम 45 फीसद बारिश सिहोरा राजस्व मंडल में दर्ज की गई.
Inflow increased in wainganga gosekhurd started releasing water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक कुंभ 2027 में श्रद्धालुओं को खास सुविधा, हेलीकॉप्टर से पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की तैयारी
Apr 12, 2026 | 12:09 PMNASA-RBI और करोड़ों का लालच! ठगों ने रची ऐसी फिल्मी कहानी कि पढ़ा-लिखा किसान भी दे बैठा लाखों रुपये
Apr 12, 2026 | 12:08 PMईरान ने बंद किया होर्मुज! वार्ता फेल होते ही लिया एक्शन, पाकिस्तानी जहाज समेत दो तेल टैंकर ने लिया यूटर
Apr 12, 2026 | 12:08 PMMaharashtra में एससी आरक्षण में A-B-C-D वर्ग बनाने पर सरकार का बड़ा कदम, सुझाव आमंत्रित
Apr 12, 2026 | 12:06 PMग्लव्स विवाद में अंपायर से बदतमीजी करने पर नीतीश राणा को मिली सख्त सजा, ऋतुराज गायकवाड़ पर भी लगा जुर्माना
Apr 12, 2026 | 12:01 PMGold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी के दामों में स्थिरता, जानें आज के प्रमुख ताजा भाव
Apr 12, 2026 | 12:00 PMनासिक में जल संकट, भीषण गर्मी का असर; जंगल छोड़ बस्तियों में पहुंच रहे वन्यजीव
Apr 12, 2026 | 11:58 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














