-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bjp Will Contest The Bhandara Gondia Seat On Its Own Said Parinay Phuke
भंडारा-गोंदिया में भाजपा लड़ेगी अपने बूते, 80 प्रतिशत ओबीसी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे टिकट
- Written By: आंचल लोखंडे
Parinay Phuke: परिणय फुके ने विपक्षी दलों को सीधा संदेश दिया कि अब भाजपा संगठन की ताकत और जनता के विश्वास के बल पर अकेले ही विजय हासिल करेगी।

भंडारा-गोंदिया में भाजपा लड़ेगी अपने बूते (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने अब सियासी मैदान में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने ऐलान किया है कि भंडारा और गोंदिया जिलों में भाजपा किसी भी गठबंधन के बिना अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने करते हुए विपक्षी दलों को सीधा संदेश दिया कि अब भाजपा संगठन की ताकत और जनता के विश्वास के बल पर अकेले ही विजय हासिल करेगी।
डॉ.फुके ने स्पष्ट कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है, पर विशेष रूप से ओबीसी समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि आने वाले निकाय चुनावों में कम से कम 80 प्रतिशत टिकट ओबीसी उम्मीदवारों को दिए जाएं। भाजपा मानती है कि समाज का यह वर्ग विकास की मुख्य धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और पार्टी उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी।
वार्ड-वार्ड में जनसंपर्क अभियान शुरू
उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा का संगठन भंडारा और गोंदिया दोनों जिलों में मजबूत और जमीनी स्तर पर सक्रिय है। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा अब किसी जातीय समीकरण या गठबंधन के भरोसे नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सुशासन के एजेंडे पर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। डॉ. फुके ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। चाहे सड़कों का जाल बिछाने की बात हो, जल योजनाओं की, या सामान्य नागरिकों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच की।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
ओबीसी मतदाताओं को साधने की रणनीति
हमारे उम्मीदवार केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए चुने जाएंगे। भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। अब तक महायुति या अन्य सहयोगी दलों के साथ चुनावी समीकरण साधने की परंपरा थी, लेकिन इस बार भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी किसी भी गठबंधन के बजाय आत्मनिर्भर संगठन के रूप में चुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़े: धंगेकर जुझारू कार्यकर्ता, बीजेपी विरोधी नहीं…राज्यमंत्री मोहोल से विवाद पर शिंदे का बयान
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा का यह कदम ओबीसी मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, विपक्षी दलों में इस घोषणा के बाद हलचल तेज़ हो गई है। फुके ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि अब समय है जनता के बीच जाकर भाजपा के विकास कार्यों को बताने का। संगठन की शक्ति और जनता के समर्थन से हम दोनों जिलों में विजय पताका फहराएंगे।
Bjp will contest the bhandara gondia seat on its own said parinay phuke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













