-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Three Road Accidents One Dead Two Injured Tumsar Jawaharnagar
भंडारा में हादसों वाला रविवार! तीन अलग-अलग एक्सीडेंट में 1 बाइक चालक की गई जान, दो लोग हुए घायल
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Road Accidents: भंडारा जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोड एक्सीडेंट की तस्वीरें (सोर्स - फोटो नवभारत)
3 Road Accidents In Bhandara: भंडारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुमसर तहसील के गणेशपुर क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 ट्रकों की भिड़ंत में एक क्लीनर घायल हो गया, जबकि जवाहरनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकराने पर एक अन्य ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इन घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा और अवैध रेत परिवहन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
दूसरी घटना में जवाहरनगर थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक (क्र.MH40 CD-6781) के चालक अमजद खान अजीज खान (49) ने सुबह करीब 7:15 बजे अपनी खराब गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में पैदल चलना हुआ जानलेवा! फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का राज, बीच रोड चलने को मजबूर हुए आम लोग
हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज
गड़चिरोली में पानी की टंकियों पर सुरक्षा का संकट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
गड़चिरोली के आरमोरी उपजिला अस्पताल में 100 बेड की मांग, कांग्रेस ने सरकार से की अपील
आरोपी ने वहां आने-जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर कोई चेतावनी या सावधानी नहीं बरती। इस लापरवाही के कारण पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन (क्र,CG 07 AV-3165) की उक्त ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मांडा (जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) निवासी वाहन चालक राजबाबू शिवभगवानदास रॉय (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाहरनगर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला
तुमसर तहसील के डोंगरी बु. के समीप गणेशपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेत परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकेश अनंतराम इनवाते (24) के रूप में हुई है।
तुमसर पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकेश इनवाते अपनी मोटरसाइकिल से गणेशपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार
2 ट्रकों की टक्कर में क्लीनर घायल नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय
राजमार्ग पर पलाडी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास 2 ट्रकों के बीच भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में एक ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक (क्र.MH-35-2992) नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्र. HR-38-X-9888) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
ट्रक में सवार क्लीनर किरनापुर, जिला बालाघाट निवासी मोहम्मद समीर शेख (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Bhandara three road accidents one dead two injured tumsar jawaharnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में हादसों वाला रविवार! तीन अलग-अलग एक्सीडेंट में 1 बाइक चालक की गई जान, दो लोग हुए घायल
Jun 22, 2026 | 12:50 PMनागपुर में पैदल चलना हुआ जानलेवा! फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का राज, बीच रोड चलने को मजबूर हुए आम लोग
Jun 22, 2026 | 12:49 PMहाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज
Jun 22, 2026 | 12:48 PMराम मंदिर विवाद में केजरीवाल की एंट्री, अयोध्या दौरे से बढ़ी सियासी हलचल
Jun 22, 2026 | 12:44 PMहरदोई में बड़ा हादसा! NH-731 पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, मलबे में दबे कई मजदूर, CM योगी ने लिया संज्ञान
Jun 22, 2026 | 12:41 PMगड़चिरोली में पानी की टंकियों पर सुरक्षा का संकट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Jun 22, 2026 | 12:39 PMकीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Jun 22, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM











