-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Teacher Vacancy Protest Zp Schools
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Teacher Recruitment Protest: भंडारा जिले में जिला परिषद स्कूलों के 700 रिक्त शिक्षक पदों को भरने की मांग को लेकर हजारों नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा निकाला।

Teacher Vacancies (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Teacher Recruitment: भंडारा जिला परिषद स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग को लेकर बुधवार को हजारों नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी सड़कों पर उतर आए। जिला परिषद शिक्षा एवं निर्माण सभापति नरेश ईश्वरकर के नेतृत्व में निकाला गया जनआक्रोश मोर्चा कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर शिक्षकों के 700 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई, जिससे पूरा भंडारा शहर गूंज उठा।
रोहना स्कूल से शुरू हुआ आंदोलन आंदोलन की शुरुआत भंडारा तहसील के रोहना स्थित जिला परिषद स्कूल से हुई। इस स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी के कारण पिछले कुछ समय से पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है।
जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक भर्ती की मांग तेज
शिक्षकों के अभाव में बच्चों के शैक्षणिक नुकसान को देखते हुए आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने पहले स्कूल बंद किया और फिर जिला स्तर पर आंदोलन का निर्णय लिया। रोहना से शुरू हुआ मोर्चा भंडारा के दशहरा मैदान पहुंचा और वहां से डफली की थाप तथा गगनभेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम
50 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं सभापति नरेश ईश्वरकर ने कहा कि जिले के 50 स्कूल ऐसे हैं, जहां वर्तमान में एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। वहीं कुल 700 रिक्त पदों के कारण पूरी ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उनका मौलिक अधिकार है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण नौनिहालों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन आंदोलन में सांसद प्रशांत पडोले, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष जयश्री बोरकर, जिला परिषद सदस्य मोहन पंचभाई, राजेश हटवार, महादेव पचघरे तथा पूर्व सभापति रमेश पारधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
चक्काजाम से थमा यातायात
मोर्चे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी वाले इस आंदोलन के दौरान कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रभावित 50 स्कूलों में तत्काल वैकल्पिक शिक्षक उपलब्ध कराने तथा 700 रिक्त पदों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत शीघ्र भरने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में इससे भी व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
Bhandara teacher vacancy protest zp schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM












