भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग, किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग तेज

Bhokarbardi Accident: भोकरबर्डी गांव में जर्जर बिजली के खंभे से करंट फैलने के कारण किसान दंपति और दो बैलों की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
bhokarbardi electric shock farmer couple death compensation demand
Farmer Tragedy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhokarbardi Farmer Couple Death: अमरावती जिले के धारणी तहसील के भोकरबर्डी गांव में जर्जर और झुके हुए बिजली के खंभे से करंट फैलने के कारण किसान दंपति और उनके 2 बैलों की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस हादसे को लेकर युवा स्वाभिमान पार्टी ने महावितरण की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।करंट से किसान दंपति की हुई थी मौतयुवा स्वाभिमान के मार्गदर्शक सुनील राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महावितरण के मुख्य अभियंता, अमरावती से मुलाकात की।

भोकरबर्डी हादसे में उपअभियंता को निलंबित करने की मांग

ज्ञापन में भोकरबर्डी निवासी किसान अमरसिंह जांभेकर, उनकी पत्नी मुन्नी जांभेकर तथा उनके दो बैलों की करंट लगने से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हादसा महावितरण की घोर लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का नतीजा है।

दोषी अधिकारियों के निलंबन की उठी आवाज

यदि समय रहते जर्जर बिजली के खंभों की मरम्मत की गई होती तो दो जिंदगियां और दो बेजुबान पशुओं की जान नहीं जाती। इसलिए धारणी के संबंधित उपअभियंता को तत्काल निलंबित किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने सरकार से मृत किसान परिवार को तत्काल सम्मानजनक और पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय भारसाकले, मंगेशराव इंगोले, बंडू डकरे, किरण महल्ले, सचिन महल्ले सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com