विपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आदर्श मानते हैं

CM Yogi Statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज समाजवादी पार्टी भगवान राम से दूरी बनाकर बाबर को अपना आदर्श मानने लगी है।
CM Yogi Adityanath On Samajwadi Party SP Considers Babar an ideal
CM योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Yogi Adityanath On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 15वें चित्रकूट दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने चित्रकूट इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 950.89 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल विकास के बजाय परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं।

बाबर को अपना आदर्श मानने लगी है सपा

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामायण मेले की शुरुआत डॉक्टर लोहिया के समय हुई थी, लेकिन आज समाजवादी पार्टी भगवान राम से दूरी बनाकर बाबर को अपना आदर्श मानने लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भारत की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान नहीं कर सकते, वे देश के विकास की भी कल्पना नहीं कर सकते।

चित्रकूट के विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने कहा कि चित्रकूट, राजापुर और कर्वी के समग्र विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र को जनप्रतिनिधियों का बेहतर सहयोग मिले तो विकास कार्यों की गति और तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा पहले ही मिल जाना चाहिए था।

950 करोड़ की परियोजनाओं को बताया विकास की नई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक चित्रकूट विकास से वंचित रहा, लेकिन अब यहां तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पहले डकैतों का भय और खराब सड़कें यहां की पहचान थीं, जबकि अब एयरपोर्ट, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है और जल्द ही बड़े निवेश भी आएंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र और सहायता

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों विजय कुमार और सत्यम मिश्रा को पांच-पांच लाख रुपये के डमी चेक वितरित किए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com